...तो क्या पल्लवी पटेल का UP की इस लोकसभा सीट से दावा! I.N.D.I.A को लेकर कही बड़ी बात, प्रयागराज से शंखनाद
Lok Sabha Election 2024: अपना दल कमेरावादी की नेता और समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल व एनडीए गठबंधन द्वारा यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत के दावे को लेकर पल्लवी पटेल ने कहा है कि हम I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं और हमारी यह जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ें।
पल्लवी पटेल फूलपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिरांव इलाके से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर रही हैं। चूंकी ये पल्लवी के पिता व अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल गढ़ रहा है। डा० सोनेलाल पटेल की यही कर्मभूमि थी। यहां से वे कई बार चुनाव लडे थे।

फूलपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में पल्लवी ने कहा कि वह फूलपुर से ही अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज कर रही हैं, क्योंकि यहां की जनता ने उनके पिता का हर वक्त साथ दिया। ऐसे में फूलपुर में अपना दल कमेरवादी नेता पल्लवी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
उम्मीद जताई जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में पल्लवी पटेल लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से I.N.D.I.A गठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक सकती हैं। फूलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पल्लवी पटेल ने भारी भीड़ के जरिए उन्होंने एक सांकेतिक शक्ति प्रदर्शन किया है।
वहीं इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पल्लवी पटेल ही फूलपुर सीट पर विपक्ष की उम्मीदवार होंगी। विधानसभा चुनाव की तरह वह लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में फूलपुर ही पल्लवी पटेल के लिए सबसे बेहतर सीट होगी।












Click it and Unblock the Notifications