Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता का सीएम योगी ने बंधाया ढांढस

Pahalgam Terror Attack Latest News CM Yogi Uttar Pradesh: कश्मीर की वादियां एक बार फिर गोलियों से गूंज उठी है। कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों के मारे जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इस हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम द्विवेदी के पिता से फोन पर बात की।


बंधाया ढांढस

सीएम ने बताया कि-दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से परिवार के साथ खड़ी है। प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को पार्थिव शरीर को ससम्मान कानपुर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है।

cm yogi pahlgam mattaer

सीएम योगी सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके है। पीएम मोदी इस हमले को लेकर काफी गंभीर है। उत्तर प्रदेश में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+