खेत से लौटे चाचा को खाट पर भतीजे ने सुला दिया मौत की नींद
हमले में हरेराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद सोनू हत्या कर हथियार लहराता हुआ गांव में घूमने लगा। घर की महिलाओं ने पूछा तो उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा दिया।
गाजीपुर। गाजीपुर के एक गांव में युवक सोनू यादव ने अपने ही चाचा हरेराम यादव (45) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की है और पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लिया है। सोनू मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हरेराम खेत से मवेशियों के लिए चारा काट कर घर लाया और दरवाजे पर चौकी पर आराम कर रहा था। उसी बीच सोनू वहां पहुंचा, हरेराम कुछ समझ पाते कि उसने धारदार हथियार से चाचा के गले पर ताबड़तोड़ हमले कर डाले। हमले में हरेराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद सोनू हत्या कर हथियार लहराता हुआ गांव में घूमने लगा। ये घटना गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने में अफलेपुर महुआरी गांव की है।


महिलाओं को भी मारने दौड़ा
दरअसल सोनू यादव जिसे ये बताया जा रहा हैं कि वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज गोरखपुर के किसी अस्पताल में चल रहा है। हत्या के आरोपी सोनू ने दरअसल फावड़े से अपने चाचा की हत्या कर दी और इसके बाद फावड़ा लेकर वो गांव में भी दहशत फैलाता रहा। उसके हाथों में खून से लथपथ फावड़ा देख घर की महिलाओं के होश उड़ गए, जब इन महिलाओं ने सोनू से ये जानकारी लेनी चाहिए कि ये उसने क्यों किया तो उसने वही फावड़ा लेकर महिलाओं को भी मारने के लिए दौड़ा दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने डायल 100 को सूचना देकर बुलाया और सोनू को हिरासत में लिया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications