यूपी: लखनऊ से आई खाली मालगाड़ी में मिले मादक पदार्थ बरामद के 76 पैकेट

हरदोई। यूपी के हरदोई के रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से आई खाली मालगाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। यह बरामदगी तब हुयी जब मालगाड़ी की शंटिंग हो रही थी। शंटिंग के दौरान वहां मौजूद रेल कर्मी ने जब देखा तब स्टेशन अधीक्षक को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद आरपीएफ जीआरपी ने मादक पदार्थ बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

packets of drugs worth lakhs of rupees recovered from the train

हरदोई रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी में लकड़ी की लोडिंग होनी थी। जिसके लिए लखनऊ से एक खाली मालगाड़ी हरदोई स्टेशन आयी थी।जब यह ट्रेन हरदोई में लकड़ी लोडिंग के लिए शंटिंग कर रही थी इसी दौरान शंटिंग प्वाइंट पर मौजूद एक रेलकर्मी की निगाह मालगाड़ी के एक डिब्बे में पड़ी जिसमे कुछ प्लास्टिक के बोरे दिखे। मामले की जानकारी कर्मी ने स्टेशन अधीक्षक को दी।
packets of drugs worth lakhs of rupees recovered from the train

स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी जिसके बाद ट्रेन के डिब्बे से बोरी उतरवाई गयी जिसमें गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला। आरपीएफ जीआरपी ने मादक पदार्थ बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गयी है कि यह कहीं तस्करी कर तो नहीं लाया जा रहा था। जब इसका वजन कराया गया तो 76 पैकेट का वजन छह क्विंटल बताया गया जिसकी कीमत लाखों रूपए की है।

ये भी पढ़ें- यूपी में बीते 24 घंटे में 12 मौतों समेत बाढ़ से अब तक कुल 243 लोगों ने गवांई जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+