अखिलेश और वरुण गांधी को दी नसीहत, 'BJP से अकेले लड़ना किसी के बस का नहीं' - OP Rajbhar

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी गलियारें में सनसनी फैला दी है। लखनऊ में DGP के चाय वाले बयान पर कहा कि अखिलेश यादव को सबसे पहले अपनी सिक्योरिटी हटा देना चाहिए।

OP Rajbhar said bjp is winning 2024 election advise to Akhilesh yadav and Varun Gandhi

योगी राज के पहले कार्यकाल में गब्बर के नाम से चर्चित सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर जब हंसते हुए किसी मुद्दों पर बयान देते है तो सियासी गलियारों में आवाज बड़ी दूर तक जाती हैं। 2022 में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजभर ने अपनी बयान बाजी से अखिलेश यादव को खुद से काफी दूर कर दिया है। मौका मिला नही कि कटाक्ष करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते है।

ओपी राजभर की अखिलेश को नसीहत

ओपी राजभर की अखिलेश को नसीहत

ताजा मामला सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी गलियारें में सनसनी फैला दी है। लखनऊ में DGP के चाय वाले बयान पर कहा कि अखिलेश यादव को सबसे पहले अपनी सिक्योरिटी हटा देना चाहिए। यदि उन्होंने पुलिस के ऊपर इस तरह का आरोप लगाया है तो जाहिर सी बात है कि उन्हें यूपी पुलिस पर भरोसा नही है, तो फिर उनके द्वारा दी गई सुरक्षा का कैसे भरोसा है। जब जान का इतना बड़ा खतरा है तो उनको हटा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर सवाल दागा कि जब उसी पुलिस से खतरा है तो उनको साथ लेकर क्यों चलते है? हंसते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश को नसीहत दी कि 'नही चलना चाहिए।'

बिखरे हुए विपक्ष के लिए दिल्ली बहोत दूर-ओपी राजभर

बिखरे हुए विपक्ष के लिए दिल्ली बहोत दूर-ओपी राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के एक सवाल पर बीजेपी के साथ खड़े नजर आए। ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि बिखरे हुए विपक्ष के लिए दिल्ली की सत्ता बहुत दूर है। विपक्ष की एक जुटता पर कहा कि दिल्ली में बसपा, सपा, आरजेडी, जदयू, त्रिमूल कांग्रेस सभी स्टेट वाइज जितनी भी पार्टियां है वों सरकार कैसे बना सकती है। कहा, उनको लामबंद होना पड़ेगा। उन्होंने तमाम विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि 2024 में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए विपक्ष को मोर्चा बना कर, एक नेता चुनने, रणनीति बनाने और उस नेता के नेतृत्व में काम चालू करना होगा, कहा तभी कुछ काम बनेगा।
बीजेपी से अकेले लड़ना किसी के बस का नही - राजभर
ओपी ने कहा कि आज के तारीख में अभी तक विपक्ष जिस तरह से बिखरा हुआ है, अभी दिल्ली बहुत दूर है। कहा 2024 में बीजेपी का अभी तक कोई विकल्प नही दिख रहा हैं। भाजपा की सरकार है, भाजपा का ऑप्शन विपक्ष अभी तक तैयार नही कर पा रहा है। 2024 में ओमप्रकाश राजभर के बगैर भाजपा की पुनः सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि जब तक विपक्ष एक जुट नही होगा, लामबंद नही होगा तब तक लड़ाई बीजेपी से लड़ना एकेले किसी के बस का नही है, ये सच्चाई है।

Recommended Video

    Samajwadi Party दफ्तर के बाहर OP Rajbhar की नो एंट्री के Poster, SBSP खफा | Lucknow | वनइंडिया हिंदी
    वरुण गाँधी जैसों की बीजेपी में लम्बी कतार

    वरुण गाँधी जैसों की बीजेपी में लम्बी कतार

    मीडिया जिस अंदाज में सवाल पूछे, उसी अंदाज में ओपी राजभर जवाब भी देते है। मीडिया का अगला सवाल बीजेपी नेता वरुण गांधी द्वारा बार-बार बीजेपी के खिलाफ बयान देने का था। मौका मिला और ओपी राजभर ने एक झटके में कहा जब वो जान गए है कि भारतीय जनता पार्टी ये काम नही कर सकती तो उनको वो रास्ता छोड़ कर दूसरा रास्ता चुना लेना चाहिए बल्कि घर वापसी कर भाजपा छोड़ने की नसीहत भी दे डाली, कहा बीजेपी एक इतनी बड़ी पार्टी है, उसे वरुण गांधी के बोलने से कोई फर्क नही पड़ने वाला है। एक जाएगा 10 वहां लाइन लगाए हुए है, जल्दी हटे दूसरा वहां आ जायेगा, कितने वहां वरुण गांधी लाइन में खड़े है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+