बेदी राम का नाम सुनते ही भड़के OP Rajbhar, कहा अखिलेश सरकार के दौरान लीक हुआ था पेपर

गाजीपुर के जमानिया से विधायक बेदी राम के मामले में ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बयान दिया है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बेदी राम के बचाव में बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने रिपोर्ट दाखिल कर दी है उसमें बेदी राम का नाम नहीं है।

वहीं विधायक बेदी राम का नाम लेकर सवाल पूछने के बाद ओमप्रकाश राजभर मीडिया कर्मी के ऊपर ही भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सब जगह फर्जी खबर चलाई जा रही है और फर्जी खबर तुम भी पूछ रहे हो। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई दी।

op-rajbhar-got-angry-after-hearing-the-name-of-bedi-ram-know-what-else-he-said

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर शनिवार दोपहर में बस्ती सर्किट हाउस में पहुंचे थे। सर्किट हाउस में वे फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। समस्या सुनने के बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत की इसी दौरान बेदी राम का बचाव करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

नेम प्लेट बदलने पर भी दिया बयान
ओमप्रकाश राजभर से कावड़ मार्ग पर दुकानदारों के नेम प्लेट लगाने के मामले को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम है काम करना और विपक्ष का काम है विरोध करना। सपा और कांग्रेस सरकार में दंगे होते थे। उन्होंने सवाल किया कि सरकार में दंगे हो रहे हैं क्या?

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में दलित और पिछड़ों का हक छीना गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया था कि पिछड़ों को 27 फ़ीसदी आरक्षण देना है लेकिन अखिलेश द्वारा आरक्षण में लूट मचा दी गई और कुछ जातियों को तो आरक्षण का लाभ तक नहीं मिला।

इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 27 में 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने को लेकर दिए गए बयान के मामले में सवाल पूछने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने सही कहा है। उनके नेतृत्व में 2017 में 325 सीटें आई थीं।

बाद में मैं है गया तो 75 सीटें काम हो गई थीं। इस बार मैं फिर उनके साथ हूं और उन्होंने सही कहा है कि 27 में 17 जैसा परिणाम देखने को मिलेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कार्यकर्ता नाराज नहीं है सभी कार्यकर्ता संतुष्ट हैं जहां जा रहे हैं वहां काम हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+