रामनवमी पर अयोध्या में भगदड़ में एक महिला की मौत, कई घायल
हादसे के दौरान लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। जब तक प्रशासन सचेत हुआ दुलारी की मौत हो चुकी थी।
अयोध्या। राम नवमी के मौके पर बुधवार को सरयू नदी में स्नान के लिए यूपी के अयोध्या में जुटे लाखों श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

पुलिस के मुताबिक, रामजन्मभूमि स्थल के पास तुलसी उद्यान में हुई भगदड़ में 65 वर्षीय महिला दुलारी देवी की मौत हो गई। दुलारी के पति ने बताया कि स्नान के बाद लौटते वक्त अचानक भीड़ बढ़ी जिसके बीच फंसकर दुलारी गिर पड़ी। भीड़ उसे कुचलते हुए निकलती रही।
हादसे के दौरान लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। जब तक प्रशासन सचेत हुआ दुलारी की मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में घायल महिला लखपति देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वह सुल्तानपुर से अयोध्या आई थी।
इसे अलावा बंधा तिराहा के पास हुई भगदड़ में भी काफी लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications