घंटों बात तो करती थी लेकिन प्यार नहीं करती थी, खफा आशिक ने दी दर्दनाक सजा
सुलतानपुर। BTC स्टुडेंट जिस घर में रेंट पर रूम लेकर रह रही थी, उस रूम का मालिक स्टुडेंट से एक तरफा प्यार कर बैठा था और यही उसकी मौत की वजह बनी थी। उसने पहले स्टुडेंट को प्रपोज़ किया और इंकार करने पर खौफनाक मौत दे दी। जिससे उसनें कभी प्यार का इज़हार किया था उसे ही साजिश के तहत मौत दे डाली। बल्दीराय पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर एक साल बाद मौत का खुलासा करते हुए एक युवक को अरेस्ट कर लिया है।

लखनऊ जिले की पिकप भवन पंचमतल विभूति खंड की निवासी थी स्टूडेंट
जानकारी के अनुसार लखनऊ जिले की पिकप भवन पंचमतल विभूति खंड की निवासी प्रियंका (25) पुत्री बनवारी लाल थाना बल्दीराय के जगपती शीतला प्रसाद बीटीसी कालेज बरसावां से BTC कर रही थी। शुरुआती दौर में प्रियंका अमेठी जिले के कोतवाली मुसाफिरखाना कस्बे के आदिल पुत्र मु.अलीम के मकान में किराये पर कमरा लेकर स्कूल आती-जाती थी।

रूम मालिक के प्रपोज़ करने पर छोड़ दिया था रूम
उसी दौरान मकान मालिक आदिल को BTC स्टूडेंट से प्यार हो गया। दोनों घण्टों मोबाईल फ़ोन पर बाते किया करते थे लेकिन प्रियंका आदिल से केवल दोस्त समझ कर बात करती थी। जब बात धीरे-धीरे बात आगे बढ़ने लगी तो एक दिन आदिल ने अपने प्यार का इजहार किया तो प्रियंका ने मना कर दिया। प्रियंका नाराज हो गई और आदिल का मकान खाली करके बल्दीराय के बरसावा प्रधान मनोज यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहनी लगी। आदिल को लगा कि प्रियंका किसी और से प्यार करती है। उसे लगा कि प्रियंका शायद किसी और से प्यार करती है तो आनन-फानन में आदिल नें दिल मे सोचा कि अगर प्रियंका मेरी नहीं तो किसी की नही हो सकती हैं, के तर्ज पर हत्या करनें की साजिश बना डाली।

आशिक ने बाजार से बिरयानी खरीद कर उसमें मिलाया था जहर
आरोपी आदिल ने बताया कि 14 दिसम्बर 2016 को प्रियंका लखनऊ से अपनें बचे कुछ सामान लाने के लिये मुसाफिरखाना मेरे घर आई थी। सामान लेकर प्रियंका बल्दीराय के बरसावा जाने के लिए टेम्पो पर बैठी थी, तो मैं बाजार से बिरयानी खरीद कर लाया और उसमें जहर मिला दिया। प्रियंका से कहा कि कमरे पर जाकर बिरयानी खा लेना। आरोपी ने बताया की प्रियंका को बिरयानी बहुत पसंद थी। कमरे पर पहुँच कर प्रियंका ने देर शाम बिरयानी खाई थी और कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसकी सूचना प्रधान मनोज यादव को मिली तो वह प्रियंका को लेकर जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पंहुचे मृतका के पिता द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए बल्दीराय थानें में अज्ञात लोगों के विरूद्ध तहरीर दी। जिसकी विवेचना सीओ बल्दीराय को मिली।

बिसरा रिपोर्ट से हुआ खुलासा, बिरयानी से पाई गई एलुमीनियम फास्फाईड केमिकल नामक जहरीली दवा
सीओ बल्दीराय लेखराज सिंह ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि प्रियंका के लाश के बिसरा को जांच के लिए भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट में बिरयानी से एलुमीनियम फास्फाईड केमिकल नामक जहरीली दवा पाई गई जिसे खानें के बाद प्रियंका की मौत हुई थी। आरोपी आदिल को क्षेत्राधिकारी की टीम एसओ बल्दीराय शिव प्रकाश सिंह, सब इंस्पेक्टर दिनेश रॉय व हमराहियों नें मुख़बिर की सूचना पर अमेठी ज़िले के मुसाफिरखाना क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 268/16 धारा 302-328 ipc /3(2)(5)sc /st act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications