UP News: गदर-2 देखने सिनेमा हॉल पहुंचे शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP News: गदर-2 फिल्म देखने गए एक शख्स की सिनेमा हॉल में मौत हो गई। हार्ट अटैक से 32 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सिनेमा हॉल में यह घटना हुई है।

सुपरहिट फिल्म गदर-2 देखने गए शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सिनेमा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

UP News: गदर-2 देखने सिनेमा हॉल पहुंचे शख्स की मौत

मृतक की पहचान अष्टक तिवारी के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि वह किसी से फोन कॉल पर बात कर रहे थे, सीढ़ियां चढ़ने के दौरान वे अचानक गिर गए। आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना शनिवार शाम करीब 7:50 बजे की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नैपाल सिंह ने कहा कि तिवारी का फोन अनलॉक था, जिससे वहां मौजूद गार्ड और बाउंसर उनके डिवाइस के जरिए उनके परिवार से संपर्क कर सके। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नैपाल सिंह ने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि मृतक सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी इलाके के निवासी थे।

वहीं, इससे पहले कानपुर में गदर-2 की स्क्रीनिंग के दौरान एयर कंडीशनर की खराबी के कारण बाउंसरों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद भी देखने को मिला था। बहस के बाद मामला काफी आगे बढ़ गया और मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में भाई बॉबी देओल के साथ सनी देओल ने ऐसे दिए पोज, वीडियो होने लगा वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+