लखनऊ मेट्रो निर्माण कार्य में हादसा, एक की मौत
लखनऊ मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसा, हादसे में एक युवक की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल
लखनऊ। लंबे समय से लखनऊ में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आज लखनऊ मेट्रो के कार्य के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। यहां निर्माण कार्य के दौरान एक व्यक्ति की लोहे की रॉड से मौत हो गई है। निर्माण कार्य के दौरान लोहे की रॉड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

घटना लखनऊ विश्वविद्याल के पास चल रहे मेट्रो कार्य के दौरान हुआ है, जहां लोहे की रॉड के गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। पिछले काफी दिनों से विश्वविद्यालय के सामने मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए हनुमान सेतु से लेकर पुलिस लाइन तक की रोड़ को बैरीकेडिंग के जरिए बंद किया गया है।
इसे भी पढ़ें- पहली ही बारिश में खुली लखनऊ मेट्रो की गुणवत्ता की पोल
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान एक हादसा सामने आय़ा था, जब निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग बनाने का काम चल रहा था, लेकिन तभी अचानक इस कॉक्रीट के गिर जाने से हादसा हो गया था, जिसमें आठ मजदूर घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications