यूपी: संतकबीर नगर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, 1 जख्मी
इसी महीने की 7 तारीख को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर इलाके के रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ है। धमाका कम तीव्रता वाला था जिससे सिर्फ एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को मौके से 3 देसी बम बरामद हुए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक को उड़ाकर बड़ी ट्रेन दुर्घटना करने की साजिश रची जा रही थी, जो नाकाम हो गई।

बम विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 7 तारीख को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके आलावा कुछ दिन पहले ही वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में धमकी भरे चार पर्चे मिले थे। पर्चे में लिखा, जिस पर नीले रंग की बॉल पेन से 'आईएसआईएस पाकिस्तान जिंदाबाद' और 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही की बात लिखी थी।












Click it and Unblock the Notifications