मुजफ्फरनगर उपद्रव में हुई एक की मौत, जानिए यूपी के 6 शहरों का हाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एससी एसटी कानून में संशोधन के विरोध को लेकर सोमवार को दलित संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जो बवाल में तब्दील हो गया। मुजफ्फरनगर के हालात बेकाबू हो गए क्योंकि प्रदर्शनकारियो ने नई मंडी थाने के बाहर वाहनों में आगजनी कर जमकर पथराव किया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। मुजफ्फरनगर में हुए बवाल में एक की मौत हो गई।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

हजारों प्रदर्शनकारियों ने नई मंडी कोतवाली पर हमला किया जिसमें पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घंटो तक भीड़ ने फ्लाईओवर के ऊपर से मंडी कोतवाली पर पथराव करते रहे और थाने के बाहर खड़े सारे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात इतने बेकाबू हुए कि पुलिसकर्मियों को थाने में घुसकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों की संख्या हजारों में थी। कई जगह व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों में आमने-सामने पथराव हुआ क्युकी उपद्रवी व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाकर आग हवाले कर रहे थे।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

एससीएसटी एक्ट में बदलाव का विरोध कर रहे दलित संगठनों का एक गुट पहले नई मंडी थाने पर पहुंचा और वहां हमला कर दिया। थाने पर जमकर पथराव किया जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज और हवाई फायरिग कर उन्हे वहां से खदेड़ा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बगल के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के शीशे भी तोड़ दिए। वहां सामने खड़े बैंक के कैश वैन समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. महावीर चौक पर दलित संगठनों और पुलिस के बीच पथराव हुआ जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके कुछ देर प्रदर्शनकारी जानसठ रोड़ पुल पर पहुंच और वहां से भी पथराव शुरु दिया। जानसठ बस अड्डे के पास एक रोडेवेज बस में आग लगा दी। इस बवाल में एक की मौत की खबर है।

मुरादाबाद में भी बंद के दौरान हिंसा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एसटी-एसी एक्ट 1989 में संशोधन के खिलाफ भारत बंद ने हिंसा का रूप अख्तियार कर लिया। मुरादाबाद के कई इलाकों में प्रदर्शनक‍ारियों ने सड़कों पर जमकर हंगामा काटा। इसके चलते कई जगह मुरादाबाद ठहर गया। प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर पहुंचकर हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 1 घंटे तक रोके रखा और पटरियों पर प्रदर्शन किया।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उग्र हुए दलित समाज ने मुरादाबाद में अपना विरोध जताया। विरोध जताते हुए दलित समाज के लोगों ने कहीं सड़को पर प्रदर्शन किया तो कहीं पर ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया। मुरादाबाद में दलित समाज के लोगों ने हिमगिरी एक्सप्रेस को रोककर करीब 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और खूब हंगामा काटा। मोके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटाया और रेलवे के आवागमन को सुचारू कराया।

थानाभवन में दलितों पर लाठी चार्ज
जनपद शामली के भवन थाना कस्बे में दलितों के आन्दोलन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने दलितों पर लाठीचार्ज कर दिया। नारेबाजी कर रही भीड़ पर कोतवाल व पुलिस दल ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी भांजी। पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाल कर मुकदमा करने की तैयारी में है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट मामले में राहत देकर बदलाव करने से नाराज दलित लोगों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। जनपद शामली के कस्बा थाना भवन में दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर चरथावल बस स्टैंड के पास सैकड़ों युवा दलित हाथों में नीले झंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जय भीम के नारे लगाते हुए हंगामा काटने लगे। दलित युवकों ने जय भीम के नारे लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट मामले को पूर्व की भांति किए जाने की मांग की। हंगामा काटते हुए दलितों ने हाईवे मार्ग को जाम कर दिया।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

जाम लगने से दोनों ओर यात्रियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दलितों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। हंगामा काट रहे युवक नहीं माने और आंदोलनकारियो नें मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस ने दलितों पर लाठीचार्ज किया। नारेबाजी कर रही भीड़ पर कोतवाल व पुलिस दल ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी भांजी।

सैंकड़ों युवकों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस की सख्ती के सामने हंगामा कर रहे युवक भाग खड़े हुए जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा कर मार्ग को चालू कर दिया। पूरे मामले में एहतियात के तौर पर पुलिस ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मऊ: तोड़े गाड़ी के शीशे, महिला व उसका बच्चा घायल

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

इसका जनपद मऊ के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक स्थान पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले जिसमें सवार महिला और बच्चा घायल हो गये।

शाहजहांपुर में भी विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट

शाहजहांपुर मे एससी-एसटी एक्ट मामले मे हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दलित संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दलित संगठनों ने डंडो के बल पर जबरन दुकानें और मॉल बंद कराये। प्रदर्शन करते हुए कई जगह रोड जाम करने के बाद रेलवे ट्रैक को जाम कर जमकर हंगामा काटा।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

रेलवे ट्रैक पर हंगामे की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार का कैमरा छीन कर तोड़ दिया और पत्रकार को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। फिलहाल भारी हंगामे के बाद रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया। इस दौरान कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

इलाहाबाद: सड़क पर उतरे दलित संगठन मिला सपा बसपा का साथ जमकर हंगामा

इलाहाबाद। एससी एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दलित संगठन के भारत बंद बुलावा पर इलाहाबाद में जमकर बवाल हुआ। दलित संगठनों के सपोर्ट में सपा और बसपा के कार्यकर्ता व नेता सड़क पर उतर आये, उनका समर्थन मिलते हैं दलित संगठनों का प्रदर्शन उग्र हो गया और सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक हंगामा करते रहे । शुरुआत में दोपहर के वक्त सिविल लाइंस इलाके में पैदल जुलूस निकाला गया, लेकिन कुछ देर बाद सलोरी आदि इलाके में जब दलित संगठनों ने जुलूस निकाला तो दुकानों पर वह हंगामा करने लगे। जिससे दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई और मामला बढ़ने लगा।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

इसी बीच मेजा इलाके में कई एक्सप्रेस ट्रेनों को दलित संगठनों ने रोक दिया और हंगामा के साथ नारेबाजी करने लगे । आरपीएफ व जीआरपी ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और ट्रेन संचालन शुरू किया जा सका । इसी बीच शाम को दलित संगठनों ने इंदिरा भवन में भारी भीड़ के साथ हंगामा करना शुरू किया तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया और किसी तरह प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते नजर आए। दिन भर सडक से लेकर रेलवे ट्रैक पर दलित संगठनों का हंगामा जारी रहा और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर सबकुछ देखती रही।

One died in Muzaffarnagar during Bharat bandh

लगभग 4 से 5 घंटे तक इलाहाबाद का भी पूरी तरह माहौल खराब रहा और दलितों द्वारा भारत बंद के आंदोलन को असर देखने को मिला। हालांकि ग्रामीण इलाकों में इस तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला । ग्रामीण इलाकों में लोगों ने दुकान खोली, बाजार सजी और दिनचर्या सामान्य तरीके से ही रही, लेकिन इसके ठीक विपरीत शहरी इलाकों में बंद का व्यापक पैमाने पर असर दिखाने के लिए दलित संगठन में खूब प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+