मऊ: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत, कई घायल

मऊ। यूपी के मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गाव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें 3 महिला समेत 12 लोग घायल हो गए हैं और एक वृद्ध की मौत हो गई है। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में जुट गई है।

One dead and Many injured in Mau, Uttar Pradesh

पोखरे के विवाद ने ले ली बुजुर्ग की जान
दरअसल पूरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है जहां पर पोखरी का विवाद पहले से चला आ रहा है | इसमें दो माह पहले दोनों पक्षों में पुलिस के सामने समझौता हुआ था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और पहले से घात लगाये एक पक्ष के ऊपर हमला बोल दिया और जमकर लाठी-डंडे चलाये जिसमें 3 महिला समेत 12 लोग घायल हो गए हैं और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर इनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

पीड़ित ने बताई आपबीती
वहीं इस मामले में घायल ने बताया कि हम लोग कम थे और वो लोग ज्यादा थे उसी में हमको चोट लग गई | हम लोगों का पुराना मामला था पोखरी का और हम लोग धान काटने गए थे उसी समय वे हमे आये तो मारने लगे और ईंट चलाने लगे जिसमें हमारे चाचा कांता यादव की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+