यूपी: गश्त कर रही पुलिस कार का हुआ ऐक्सिडेंट, एसएसआई की हुुई मौत दो घायल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में गश्त के दौरान कार दुर्घटना हो जाने से पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद एसएसआई के साथ अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण एसएसआई की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में मातम फैल गया। तमाम आलाधिकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मृतक दरोगा के परिवार को दे दी गई है जो मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वहीं एसएसपी पीआरओ ने बताया कि बीती रात थाना आवंला में उप-निरीक्षक श्रीकान्त, चालक सुखेन्द्र, होमगार्ड धर्मपाल व विजयपाल के साथ थाना गाड़ी से रात में गश्त कर रहे थे। तभी सामने से एक ट्रक आई जिसकी लाईट पुलिस गाड़ी पर पड़ी जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें पूरी गाड़ी व पुलिस टीम घायल हो गई।

मौके पर उप-निरीक्षक, जीप चालक व दोनों होमगार्ड को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह 4:15 के आसपास उपनिरीक्षक श्रीकान्त सिंह ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि श्रीकांत का हाल ही में आंवला थाने में ट्रांसफर किया गया था। श्रीकांत ने 2015 -2016 में पुलिस को ज्वॉइन किया था। श्रीकांत की पुलिस विभाग में छवि एक ईमानदार पुलिस वाले की थी। पुलिस से जुड़े लोगों का घटना के संबंध में कहना है कि ईश्वर ने श्रीकांत के परिवार से न्याय नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications