सीएम योगी का बर्थडे मनाने के चलते खतरे में पड़ी दो जिंदगियां!
हरदोई में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन मनाने के लिए सभी डॉक्टर इस तरह से मशगूल हुए कि दो जिंदगियां खतरे में पड़ गईं।
हरदोई। यूपी में हरदोई में एक तरफ मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाते हुए डॉक्टर रक्तदान कराने में मशगूल रहे वहीं 10 कदम की दूरी पर तड़पती प्रसूता को यह कहकर अस्पताल से जाने को कह दिया गया कि डॉक्टर अभी मौजूद नहीं हैं।

डॉक्टर के न होने की बात कह प्रसूता को भगाया
हरदोई जनपद में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जहां एक तरफ लोगों की ज़िंदगी बचाने के लिए रक्तदान होता रहा तो वहीं ठीक बगल में दो ज़िंदगियों से खिलवाड़ होता रहा। गर्भवती महिला प्रसव के दर्द से तड़पती रही लेकिन उसकी सुध लेना तो दूर, अस्पताल प्रशासन ने उसे डाक्टरों के अभाव होने का बहाना बताकर अस्पताल से भगा दिया।

प्रसूता की हालत गंभीर और कहा डॉक्टर नहीं
कार्यक्रम के दौरान शासन से प्रशासन तक के लोग सेल्फी लेने में मशगूल दिखे लेकिन बगल में तड़प रही महिला और बिलख-बिलख कर रो रहे उसके पति की पीड़ा किसी को नहीं दिखी। नेवादा अहिरोरी ब्लाक की रहने वाली प्रसूता को गंभीर हालत में पति अनिल व आशा बहू सरोजनी देवी जिला महिला अस्पताल लेकर आये थे। रास्ते में ही महिला का आधा प्रसव हो चुका था। ऐसी गंभीर हालत में में भी अस्पताल प्रशासन ने उसे यह कह कर अस्प्ताल से बाहर कर दिया कि डॉक्टर नहीं है। दो जिंदगियों से ये खिलवाड़ तब हुआ जब 10 कदम की दूरी पर ज़िंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान हो रहा था , सारे जनप्रतिनिधि और आला अफसरान वहां मौजूद थे।
डॉक्टर, सांसद मनाते रहे बगल में सीएम का जन्मदिन
प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला की किसी ने सुध न ली। अस्पताल के बाहर उसे निकाल दिया जहां वह जमीन पर पड़ी रही और पति बिलख-बिलख कर रोता रहा सारे। वहीं पास में सारे ज़िम्मेदार लोग मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते रहे। प्रसूता के बगल से सभी गुज़रे किसी ने हाल जानने की ज़हमत नहीं उठाई। हद तो तब हो गयी जब सांसद अंशुल वर्मा भी वहां से निकलते चले गए। संवाददाता ने उन्हें अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने जानकारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ा और उस महिला को देखने को पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications