ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा ने आज तलाक दे दिया और हमने कबूल कर लिया
ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा ने आज तलाक दे दिया और हमने कबूल कर लिया
लखनऊ, 23 जुलाई: समजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की 'बगावत' पर अखिलेश यादव ने जवाब देते एक पत्र लिखा था और लिखा था कि अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं" वहीं इस पर अब राजभर ने प्रतिक्रिया दी है।

यूपी के दिग्गज नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा आज उन्होंने (सपा) ने तलाक दे दिया है और हमने उसे स्वीकार कर लिया है। अगला कदम बसपा है। जब मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलता हूं तो यह उनके लिए बुरा होता है लेकिन अखिलेश यादव सीएम से मिलते हैं तो अच्छा है। 2024 तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि हम दलितों और पिछड़ों के लिए लड़ते हैं और आगे भी करते रहेंगे ।
बता दें अखिलेश ने अपने पत्र में लिखा था कि "राजभर जी, समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका बीजेपी के साथ गठजोड़ है और लगातार बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

राजभर ने अपने पत्र में लिखा अखिलेश यादव के पत्र के बारे में मुझे ये कहना है कि मैं आपसे और समाजवादी पार्टी से इसलिएस जुड़ा था ताकि पिछड़ों, दलितों, कमजोर तबकों और अल्पसंख्यकों के हक के लड़ाई लड़ सकूं, मुढे लगता है कि समाजवादी पार्टी अपने नेतृत्व में इन तबकों का भला करेगी। लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सपा से जुड़ने के बाद मैंने इसकी कार्यप्रणाली को करी से देख तो मुझे सब सच दिखा। सच ये है कि आपके नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों, कमजोर तबकों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ने एवं राजनीति में निर्वाचित सहभागी बनो के बारे में सोचती है।












Click it and Unblock the Notifications