अभिनेता ओमपुरी ने जन्मदिन पर शहीद नितिन यादव के घर जाकर किया प्रायश्चित, परिजनों से मांगी माफी
अभिनेता ओमपुरी मंगलवार को अपने 66वें जन्मदिन पर आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के नगला बारी गांव स्थित घर प्रायश्चित करने पहुंचे। वहां शहीद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करते हुए व
इटावा। अभिनेता ओमपुरी मंगलवार को अपने 66वें जन्मदिन पर आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के नगला बारी गांव स्थित घर प्रायश्चित करने पहुंचे। वहां शहीद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करते हुए वह फूट-फूटकर रोए।

माता-पिता से लिया आशीर्वाद
वहां वह शहीद नितिन के परिजनों से मिले और उनके माता-पिता को गले लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वह वहां तीन घंटे तक गांव के लोगों के साथ रहे। उन्होंने पहले ताे नितिन की तस्वीर को देखा और और कई मिनट तक देखते ही रहे।
बुलंद किया जय जवान, जय किसान का नारा
ओमपुरी ने इस मौके पर जय जवान, जय किसान का नारा भी बुलंद किया। आपको बता दें कि नितिन यादव दो अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के बारामुला मेंं हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। आेमपुरी ने उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसका भारी विरोध हुआ था। यहां तक कि पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
शहीद के पिता ने किया माफ
शहीद के पिता बलवीर सिंह ने कहा कि वह ओमपुरी की टिप्पणी से आहत तो हुए थे लेकिन अब उन्होंने ओमपुरी को माफ कर दिया है। ओमपुरी ने शहीद की मां ऊषा देवी और भाई सचिन से भी मुलाकात की। इसके बाद विधि-विधान से शांति के लिए हवन में आहुतियां भी डालींं।
कार्यक्रम में बारे में रखा गया था गुप्त
ओमपुरी के नगला बरी गांव आने के बारे में गुप्त रखा गया। फिल्म अभिनेता होने की वजह से वहां भीड़ जमा होने की आशंका थी। मीडियाकमिर्यों ने इस बीच संपर्क की कोशिश की लेकिन उन्हें भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले ओमपुरी ने सार्वजनिक रूप से नितिन के घर जाकर माफी मांगने की बाद कही थी।












Click it and Unblock the Notifications