'सपा को किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की नहीं है कोई परवाह', Om Prakash Rajbhar ने कहा
Om Prakash Rajbhar News: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) एनडीए का हिस्सा बन गई है। एनडीए गठबंधन के साथ आने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निशाने पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव आ गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'सरकार हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष का काम सिर्फ शोर करना ही रह गया है।'

इतना ही नहीं, राजभर ने कहा कि विपक्ष सोच रहा है कि चर्चा करेंगे तो फंस जाएंगे। समाजवादी पार्टी ने अविकसितों, दलितों और मुसलमानों के साथ जो भी काम किए हैं वे सभी उजागर होने लगेंगे, यही कारण है कि वे चर्चा से भागते हैं... उनके पास केवल लोकसभा या मणिपुर के लिए अंक हैं, लेकिन राज्य के लिए नहीं।
Recommended Video
हमें इस बात पर चर्चा करने की ज़रूरत है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कैसे राहत प्रदान की जाए, या किसानों को पानी की आपूर्ति करके फसल उगाने में कैसे मदद की जाए। समाजवादी पार्टी को किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की कोई परवाह नहीं है।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार 7 अगस्त को कहा था, 'सरकार बाढ़ और किसानों के मुद्दों पर सदन में चर्चा करने के लिए तैयार है। सदन चर्चा के लिए बना है। विपक्ष अगर जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहे तो सरकार उसके लिए तैयार है हमें कोई दिक्कत नहीं हैं।'
राजभर ने कहा कि विपक्ष का काम ही हल्ला करना और चिल्लाना है, उनके पास कोई और काम तो है नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जो योजना है उसे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। विपक्ष इसलिए परेशान है कि ये सरकार गरीबों के विकास के लिए, शोषित, वंचित, पीड़ितों के लिए काम कर रही है। इसलिए उन्हें चिंता हो रही है कि अब हम लोग क्या करें।
कहा कि विपक्ष कुछ और तो कर नहीं सकता बस शोर ही मचा आ सकता है। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को जैसे ही सदन की शुरुआत हुई तो सपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications