सीएम योगी के मंत्री ने कहा अखिलेश नहीं उखाड़ सकते टोटी, गलत आरोप

वाराणसी। भाजपा के सभी बड़े नेता जहां अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री आवास की तोड़फोड़ का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव का पक्ष लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव एक अच्छे इंसान हैं वो ऐसा नहीं करेंगे।

Om prakash rajbhar said akhilesh is innocent in the case of damaging the government house

टोटी और टाइल्स उखाड़ने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बार-बार सभी से विकास पर चर्चा करो, विकास के लिए काम करो, विकास के लिए बात करने को कहते हैं और यहां पर ये चर्चा हो रही है कि एक एक्स सीएम अपने बंगले से टूटी चुराकर ले गया। राजभर ने कहा कि हम इसे नहीं मानते और वो ऐसा करेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि आरोप गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि अखिलेश व्यवहारिक इंसान है वो इस तरह के काम नहीं कर सकते हैं।

मालूम हो कि अखिलेश यादव पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वाले बंगले से टाइल्स, एसी और पौधे उठा ले गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि वे घर की टोटी तोड़ गए हैं। अखिलेश यादव ने इन आरोपों पर एक प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाई थी। उन्होंने कहा था कि बंगले में जो भी चीजें लगी हैं वह उनके अपने पैसे से लगी हैं। सरकार के पास अगर इन चीजों के बिल हों तो वह दिखाए।

शिवपाल से हुई मुलाकात पर भी बोले
ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद तरह-तरह के राजनीतिक कयास लग रहे हैं। इस मुलाकात पर राजभर ने कहा कि मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत की थी। इसमें कोई पॉलिटिकल मतलब नहीं है। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने गाहे बगाहे हमारी मदद की। आज वो सत्ता में नहीं है हम सत्ता में हैं तो क्या शिष्टाचार भी भूल जाये। उन्होंने कहा कि सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
में गठबन्धन होने का मतलब नहीं है। हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है और 2024 तक रहेगा। इसके लिए यदि कोई कयास लगता है तो मेरी समझ से वो नासमझ है।

विधायक की तुलना कुत्ते से की
राजभर ने बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के ताजमहल का नाम बदल 'राम महल' किए जाने पर उनकी तुलना कुत्ते से कर दी। बोले हम ऐसे जीव है कि हम हाथी है और हाथी रास्ता पकड़ कर जाता है कुत्ते भौंकते रहते है। ऐसे भौंकने वाले लोग भौंकते रहे हम अपना काम करेंगे।

कौशाम्बी विधायक के घर दर्ज होती होगी FIR
राजभर से जब कौशाम्बी के विधायक संजय गुप्ता के बिजली चोरी में 90 प्रतिशत मुसलमानों के होने की बात की तो उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में बोले 'उनके यहां FIR होती होगी, चोरी की FIR उन्हीं के यहां दर्ज होती होगी शायद? इसलिए उनके पास रिकार्ड है और शायद उनसे पूछा जाए कि 10 लोगों का नाम बता दीजिए तो नाम नहीं बता पाएंगे।

ये भी पढ़ें- UPP: 41520 सिपाही भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+