जानिए कौन-कौन से हथियार हैं ओम प्रकाश राजभर के पास, पांच साल में 10 गुना बढ़ी संपत्ति

वाराणसी, 12 फरवरी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और सपा गठबंधन के प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभन ने शुक्रवार को अना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिया किया है। चुनाव आयोग को दिए नामांकन पत्र के साथ ओम प्रकाश राजभर ने एक शपथ पत्र भी दिया है। इस शपथ पत्र में ओम प्रकाश राजभर ने अपनी संपत्ति, हथियार और मुकदमों का ब्यौरा दिया है। आइए जानते है कितनी संपत्ति के मालिक हैं ओम प्रकाश राजभर।

पांच साल में बढ़ी 10 गुना संपत्ति

पांच साल में बढ़ी 10 गुना संपत्ति

ओम प्रकाश राजभर की पांच वर्षों में पांच गुना संपत्ति बढ़ गई। वर्ष 2017 में इनकी कुल चल संपत्ति तीन लाख 83 हजार 511 थी, जो बढ़कर अब 32 लाख 79 हजार 879 हो गई है। तो वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव आय़ोग को दिए पहने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास 75 हजार रुपये, पत्नी तारामनी के पास 55 हजार, उनके बेटे अरविंद के पास 70 हजार तथा अरुण के पास 65 हजार रुपये नगद है।

राजभर के बैंकों में कितना है बैलेंस

राजभर के बैंकों में कितना है बैलेंस

राजभर के मुताबिक, एक बैंक खाते में 3379, दूसरे खाते में 80072 तथा तीसरे खाते में 26 लाख 88 हजार 828 तथा पत्नी के एक खाते में 1 लाख 94 हजार 878, दूसरे में 1661 तथा पुत्र अरविंद के एक खाते में 2972, दूसरे में 1 लाख 35 हजार 548, तीसरे में 58,647 तथा चौथे में कोई राशि नहीं है। पुत्र अरुण के एक खाते में 16666, दूसरे में 221927, तीसरे में 30571, चौथे खाते में 333400 रुपये जमा है।

राजभर के पास एंबेस्डर कार और एक रिवाल्वर है

राजभर के पास एंबेस्डर कार और एक रिवाल्वर है

इसके अलावा सुभाषपा प्रमुख के पास एक एंबेसडर कार, 30 ग्राम सोने की चेन और सोने की छह अंगूठियां है। वहीं पत्नी के पास सोने की तीन चेन, सोने का चार झुमका, चार कंगन हैं। पुत्र अरविंद के पास दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी तथा छोटे पुत्र अरुण के पास दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी है। ओमप्रकाश के पास 95 हजार की रिवाल्वर तथा पुत्र अरविंद एवं अरुण के पास एक-एक पिस्टल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+