बलिया भाजपा विधायक की विवादित टिप्पणी पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा 'कुत्ते भौंकते हैं'

बलिया/मुरादाबाद। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि ओमप्रकाश राजभर का नाम बदलकर ओम प्रकाश घर भर कर देना चाहिए। उन्होने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का एक सूत्रीय काम है, केवल पैसा कमाना।

Om Prakash Rajbhar gave reply to Ballia BJP MLA comment

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भाजपा के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई के लिए ओम प्रकाश राजभर हाथी की तरह हैं। अपनी मंजिल की तरफ निकल पड़े हैं तो तमाम कुत्ते भौंकेंगे, भौंकते रहते हैं उनका काम ही है भौंकना।

राजभर ने कहा कि हम जल्द ही 27 प्रतिशत आरक्षण में विभाजन करायेंगे और जहां तक भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की शराफत की बात है तो सब जानते हैं कि वो किस पैमाने पर खनन करा रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर 2024 तक भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ता रहेगा और ऐसे अफसरों को बेनकाब करता रहेगा जो भ्रष्टाचार में लिप्त है और इन सबके पेट में दर्द इसलिए हो रहा है कि अभी 20 मई को शराबबंदी को लेकर 36 हजार महिलाओं ने बलिया में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+