इटावा: बुजुर्ग दंपति की गला काटकर हत्या, छोटी बहू से चल रहा था विवाद
इटावा।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना इकदिल इलाके में एक वृद्ध दम्पति की अज्ञात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने इस घटना को घर में घुसकर सोमवार के तड़के उस समय अंजाम दिया, जब दोनों वृद्ध दम्पति चारपाई पर सो रहे थे। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
यह था मामला
इकदिल क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग मजदूर दम्पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी जिससे इलाके में हड़कंप मचा है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल जांच शुरू कर दी है। अभी वृद्ध दम्पति की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि परिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड होने की आशंका है।

पुलिस कर रही है जांच
गांव में वृद्ध दम्पति की हत्या को लेकर दूसरी चर्चा यह भी है कि मृतक दम्पति के दो बेटे हैं और दोनों बेटे दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते है। छोटे बेटे की बहू से इन वृद्ध दम्पति का परिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा और इस दोहरे हत्याकांड की विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

जमीनी विवाद में हुई हत्या
अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने यहां बताया कि इलाके के बिरारी गांव में देर रात बैजनाथ (58) और उनकी पत्नी बिटोली देवी (55) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। मामला जमीनी विवाद का माना जा रहा है|












Click it and Unblock the Notifications