यूपी में मीटिंग के बीच में कुर्सी पर बैठे-बैठे सोते दिखे अधिकारी, वीडियो वायरल

कन्नौज। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे समाधान दिवस को लेकर अधिकारी कितने सजग हैं, इसकी जीती-जागती तस्वीरें कन्नौज में देखने को मिलीं। यहां डीएम की अध्यक्षता में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई विभागों के अधिकारी सोते और मोबाइल पर चैटिंग करते कैमरें में कैद हो गए। अब इन अफसरों के खिलाफ डीएम कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

officers sleeping samadhan divas in kannauj

महीने के पहले मंगलवार को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण करने के लिए कई विभागों के अधिकारी इसमें रहते हैं। यह अधिकारी आम जनता की समस्याओं को लेकर कितने संजीदा हैं, इसका खुलासा इस वीडियो से हो रहा है। वीडियो में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सोते दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ बैठे नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता ऊंघते नजर आ रहे हैं।

चकबंदी अधिकारी तो लग रहा था कि गहरी नींद मार रहे हैं। वहीं एक विभाग के अफसर तो मोबाइल पर चैटिंग करते नजर आए। इस संबंध में जब जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में सोना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि सोने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+