New ODOP Product In UP: ओडीओपी लिस्ट मे शामिल हुए ये उत्पाद, इस वजह से हैं बेहद खास , देखें लिस्ट

New ODOP Product In UP Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वन ' डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना ' को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में सरकार ने कई जिलों के 12 नए उत्पादों को इसमें शामिल किया है। ये उत्पाद कौन से हैं और इनकी विशेषता क्या है जानेंगे? इसके साथ ही यह भी जाएंगे कि अब प्रदेश में ओडीओपी उत्पादों की कुल संख्या कितनी हो गई है?

प्रदेश में अब कुल इतने उत्पाद

उत्तर प्रदेश में पहले से 62 उत्पाद ओडीओपी सूची में शामिल हैं। 12 और उत्पादों के शामिल होने के बाद अब इनकी कुल संख्या 74 हो गई है।

cm yogi

इन उत्पादों को किया गया शामिल

जिन 12 उत्पादों को सूची में शामिल किया गया है उनमें बागपत के एग्रीकल्चरल इम्पलीमेंटस एंड रिलेटेड एसेसिरीज, सहारनपुर के होजरी उत्पाद, फिरोजाबाद के फूड्स प्रोसेसिंग, गाजियाबाद के मैटल उत्पाद तथा टेक्सटाइल एंड अपेरल उत्पाद, अमरोहा के मैटल एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट, आगरा के पेठा उद्योग एवं सभी प्रकार के फुटवेयर, हमीरपुर के मैटल उत्पाद, बरेली के लकड़ी के उत्पाद, एटा के चिकोरी उत्पाद, प्रतापगढ़ का खाद्य प्रसंस्करण, बिजनौर का ब्रश एवं उससे जुड़े उत्पाद और बलिया का सत्तू उत्पाद आदि शामिल हैं।

एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना योगी सरकार की प्रमुख योजना है। इसमें लगातार कार्य किए जा रहे है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेष उत्पादों को नई पहचान दी जा रही है। इससे न सिर्फ स्थानीय शिल्पियों और उद्यमियों को रोज़गार मिला है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्राप्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+