BJP के मंत्री बोले, 'हो सकता है कि जनता को PM मोदी का भी विकल्‍प मिल जाए'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभार ने एक बार फिर से बीजेपी की आलोचना की है। प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ओम प्रकाश राजभार ने कहा कि, बीजेपी सरकार ने अब तक जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। हो सकता है आगामी चुनाव में प्रदेश के लोगों को बीजेपी से भी कोई अच्छा विकल्प मिल जाए। अपनी ही सरकार की ओचना करते हुए राजभार ने कहा कि, देश की जनता ने मोदी जी को तभी चुना था , जब उन्हें उससे अच्छा विकल्प मिला था।

हम ने अभी तक जनता के लिए क्या अच्छा काम किया है?

हम ने अभी तक जनता के लिए क्या अच्छा काम किया है?

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभार ने कहा ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं पर हमला बोले हुए कहा कि, यूपी में बीजेपी के लोग सरकार बनाकर अपना सीना ठोंक रहे हैं, ऐसा तभी हुआ जब प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और बसपा से खुश नहीं थी। जनता ने हमें अच्छे कामों के लिए चुना है, लेकिन हम ने अभी तक जनता के लिए क्या अच्छा काम किया है? हो सकता है कि आने वाले समय में जनता को भाजपा से भी अच्छा विकल्प मिल जाए।

बीजेपी के लोग 325 सीटों के नशे में पागल हुए घूम रहे हैं

बीजेपी के लोग 325 सीटों के नशे में पागल हुए घूम रहे हैं

बीजेपी की कार्य प्रणाली से नाराज राजभर ने कहा, 'मैं अपनी बात सबके सामने रख रहा हूं, लेकिन बीजेपी के लोग 325 सीटों के नशे में पागल हुए घूम रहे हैं। प्रदेश की सरकार का सारा ध्यान केवल मंदिरों पर है। वह गरीबों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। विधानसभा चुनाव में गरीबों ने हमें वोट दिए थे। सरकार में जुमलेबाजी तो खूब हो रही है लेकिन सरकार के काम जमीन पर नहीं दिख रहे हैं।

राज्य सभा चुनाव से पहले उन्होंने गठबंधन तोड़ने धमकी भी दी थी

राज्य सभा चुनाव से पहले उन्होंने गठबंधन तोड़ने धमकी भी दी थी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो सरकार विरोधी बयान देते रहे हैं। राज्य सभा चुनाव से पहले उन्होंने गठबंधन तोड़ने और सरकार छोड़ने की धमकी भी दी थी लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+