NTPC ब्लास्ट का नया वीडियो जिसमें दिख रहा कि अंदर हुआ क्या?

रायबरेली। यूपी में रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी के बॉयलर में हुए ब्लास्ट का नया वीडियो सामने आया है जिसमें अंदर के भयावह दृश्य हैं। ब्लास्ट होने के बाद धुएं और आग का मंजर दिख रहा है जिसमें कई लोग झुलसकर घायल हो गए, लगभग 30 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। ब्लास्ट होने के बाद एनटीपीसी प्लांट से धुएं का गुबार देर तक उठता रहा।

NTPC blast raebareli's new video showing inside scenes

रायबरेली ऊंचाहार एनटीपीसी में 500 मेगावॉट की यूनिट नंबर 6 के बॉयलर का स्टीम पाइप फटने से बुधवार को यह हादसा हुआ था। बॉयलर में बन रही स्टीम का तापमान 500 डिग्री के आस-पास तक चला जाता है।

उसका एयर प्रेशर भी इतना होता है कि उसके संपर्क में आने पर शरीर के चीथड़े उड़ जाएं और ब्लास्ट के बाद ऐसा ही हुआ। कइयों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। चश्मदीद ने हादसे की भयावहता को बयां करते हुए कहा कि ऐश पाइप से निकली राख से दस मीटर दूरी पर बॉयलर के पास मौजूद लोग तड़प-तड़प कर मर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+