दिल्ली के हयात होटल में पिस्टल लहराने वाले युवक के पीछे लगी यूपी एसटीएफ
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे का दिल्ली के पांच सितारी होटल के बाहर पिस्टल लहराकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब यूपी पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने आशीष पांडे की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को निर्देश जारी किया है। निर्देश जारी होते ही एसटीएफ ने तीन टीमों को लगा दिया है।

मालूम हो कि, आरोपी आशीष पांडे की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने लखनऊ के गोमतीनगर के वास्तु /विकल्प खण्ड में आरोपी के आवास पर दबिश दी थी। इसके साथ ही लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज इलाके में छापा मारा।
ये है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांच सितारा होटल में यूपी के नेता और पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत आरोपी आशीष पांडे पहले तो महिला टॉयलेट में घुस गया और फिर जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बंदूक दिखाकर कपल को डराया
आरोपी आशीष पांडे नाम का शख्स दिल्ली के हयात होटल के गेट के बाहर ही एक अन्य कपल को धमका भी रहा है। वायरल वीडियो में बंदूकधारी शख्स से साथ एक लड़की भी है, जो वहां मौजूद कपल को लगातार गालियां दे रही हैं।
पूर्व बसपा नेता का है बेटा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पूर्व बसपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी का नाम आशीष पाण्डेय है, इसके पिता राकेश पांडेय अम्बेडकर नगर से सपा से विधायक और बसपा से सांसद रहें चुके हैं। वर्तमान समय में इसके भाई रितेश पाण्डेय जलालपुर विधानसभा से बसपा विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications