वोटर असली है या नकली? अब सिर्फ दो रुपए में तुरंत पकड़ा जाएगा फर्जी मतदाता, जानिए कैसे

Know Fake Voter: जब भी चुनाव होते हैं, उस वक्त पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटर्स को लेकर जमकर हंगामा मचता है। वोटिंग के दौरान फर्जी मतदान की शिकायतें भी खूब सामने आती हैं, लेकिन अब 2 रुपए में इस बात का पता चल चाएगा कि वोटर फर्जी तो नहीं है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में फर्जी वोटर की पहचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए गाइडलाइन जारी की हैं, जिसके तहत किसी भी प्रत्याशी के एजेंट फर्जी वोट का पता लगाने के लिए 2 रुपए की रसीद से चैलेंज कर सकेंगे।

Fake Voter

टेंडर वोट के लिए आवेदन

चुनाव आयोग के नियमानुसार दो रुपए की पर्ची कटवाकर टेंडर वोट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अगर मतदान फर्जी पाया जाता है तो फिर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

2 रुपए में पता चलेगा फर्जी वोटर

जानकारी के अनुसार किसी भी प्रत्याशी के एजेंट को दो रुपये की रसीद कटवाकर वोट को चैलेंज करना होगा। इसके बाद पीठासीन अधिकारी तुरंत उसकी जांच करेगा। और फिर फेक वोटर मिलने पर मतदाता पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

असली-नकली की तुरंत पहचान

इसी के साथ आपत्ति सही पाए जाने पर एजेंट को दो रुपए भी वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से मतदान के वक्त अगर किसी प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट किसी पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगता है तो इसकी जांच अब चैलेंज वोट से ही तय किया जा सकेगा, जिससे वोटर के असली और नकली की पहचान हो सकेगी।

साथ ही पीठासीन अधिकारी फर्जी वोटर को पुलिस को सौंप देगा है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि इसके लिए पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग में जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+