चुनाव जीतते ही योगी के इस विधायक ने मांस की दुकानें बंद कराने का दिया फरमान, अफसरों को दी चेतावनी

गाजियाबाद, मार्च 12। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने जा रही है। 10 मार्च को प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ होली से पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भले ही अभी नई सरकार का शपथग्रहण ना हुआ हो, लेकिन योगी के विधायकों ने ग्राउंड पर काम करना शुरू कर दिया है। गाजियाबाद जिले की लोनी सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अफसरों को चेतावनी दी है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी मांस की दुकान नहीं दिखनी चाहिए और अगर दिखी तो अफसरों की खैर नहीं।

BJP MLA Nandkishore gurjar

लोनी में मांस की दुकान बर्दाश्त नहीं की जाएगी- गुर्जर

अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नंद किशोर गुर्जर कह रहे हैं कि मैं अधिकारियों को यह संदेश दे रहा हूं कि लोनी में मुझे एक भी मांस की दुकान नहीं दिखनी चाहिए, क्योंकि यहां पर राम राज्य स्थापित करना है और राम राज्य में एक भी मांस की दुकान नहीं होनी चाहिए। वीडियो में नंदकिशोर गुर्जर आगे कह रहे हैं कि लोनी में सिर्फ दूध और घी की नदियां बहेंगी, यहां मांस का कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कौन हैं नंदकिशोर गुर्जर?

- आपको बता दें कि नंदकिशोर गुर्जर लोनी विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। उन्होंने चुनाव में आरएलटी के उम्मीदवार मदन भईया को करीब 10 हजार वोटों से हराया है।

- नंदकिशोर गुर्जर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हैं। चुनाव से पहले भी उनका एक बयान खूब सुर्खियों में रहा था, उन्होंने कहा था कि लोनी में न अली, न बाहुबली, सिर्फ बजरंग बली। इस पर खूब विवाद हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से उनसे इस मामले में जवाब तलब किया गया था।

- इसके अलावा वे बकरीद पर भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। अब उन्होंने पशुओं की कटाई के मामले को लेकर अधिकारियों को सीधी चुनौती दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+