जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज से, 3 जुलाई को होगी वोटिंग, जानिए पूरा कार्यक्रम

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज से, 3 जुलाई को होगी वोटिंग, जानिए पूरा कार्यक्रम

लखनऊ, जून 26: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज यानी शनिवार 26 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। यह नामांकन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम के समक्ष दाखिल किए जाएंगे। क्योंकि जिलाधिकारी ही इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी होते हैं।

Nomination for District Panchayat President today

प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा अनुपालन किया जाएगा। प्रत्याशी के साथ अधिकतम पांच लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। इनमें प्रत्याशी के प्रस्तावक, अनुमोदक, वकील व एक अन्य व्यक्ति हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन दाखिले के बाद 29 जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

इसके बाद तीन जुलाई को मतदान होगा। मतदान पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा और उसके बाद मतगणना शुरू होगी। जिसका परिणाम देर रात तक घोषित कर दिया जाएगा। बता दें, इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग 14 जून को अधिसूचना जारी कर चुका है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र का मूल्य और जमानत राशि

नामांकन पत्र का मूल्य
सामान्य-1500
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, महिला-750

जमानत राशि
सामान्य-10000
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, महिला-5000

जानिए किस जिले में किस जाति/वर्ग का बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

अनुसूचित जाति महिला- कुल 6 पद-शामली, बागपत, कौशाम्बी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई।

अनुसूचित जाति-कुल 10 पद-कानपुर नगर, औरय्या, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली मीरजापुर।

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला-कुल 7 पद-बदायूं, सम्भल, एटा, कुशीनगर, बरेली, हापुड़,वाराणसी।

अन्य पिछड़ा वर्ग - कुल 13 पद-आजमगढ़, बलिया, इटावा, फरूखाबाद, बांदा, ललितपुर, अम्बेडकरनगर, पीलीभीत, बस्ती, संत कबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर।

महिला कुल 12 पद-बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, सिद्धाथनगर, गाजीपुर,आगरा, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर, अलीगढ़।

अनारक्षित कुल 27 पद-गोण्डा, प्रयागराज, बिजनौर, उन्नाव, मेरठ, रामपुर, फतेहपुर, मथुरा, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज,गोरखपुर, अमेठी, श्रावस्ती, कानपुर देहात, अमरोहा, हाथरस, भदोही, गाजियाबाद, कन्नौज, मऊ, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+