ईनामी बदमाश तोता गिरफ्तार, अब खोलेगा कई राज

जिला पुलिस की रंगदारी निरोधक दस्ता ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद जुनपत गांव से 15 हजार रपये के ईनामी बदमाश अनित उर्फ तोता को को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। नोएडा पुलिस ने ईनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा के जुनपत गांव में छापा मारा था जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

ईनामी बदमाश तोता गिरफ्तार, अब खोलेगा कई राज

जिला पुलिस की रंगदारी निरोधक दस्ता ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद जुनपत गांव से 15 हजार रपये के ईनामी बदमाश अनित उर्फ तोता को को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि रंगदारी निरोधक दस्ता के प्रभारी अजय शर्मा को सूचना मिली कि 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अनित उर्फ तोता अपने साथियों के साथ जुनपत गांव में रुका हुआ है। सूचना के आधार पर दस्ते ने छापेमारी की और तोता को गिरफ्तार किया।पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए वहीं दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

तोता पर कई गंभीर मामले दर्ज है पुलिस को उम्मीद है कि तोता कई मामलों के राज खोलेगा। मुठभेड़ में घायल हुए अपराधियों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+