NOIDA में गोलगप्पे खा रहीं तीन बहनों के लिए 'काल' बना नशे में घुत्त कार ड्राइवर, बच्ची की मौत
Noida Drunk Driver तीन बहनों के लिए काल बन गया। नशे में धुत्त कार ड्राइवर में तीन बहनों को टक्कर मार दी। एक की मौत होने की सूचना है। Noida Drunk Driver with Car hits Sisters Eating Golgappas
उत्तर प्रदेश के NOIDA में नशे में धुत ड्राइवर ने गोलगप्पे खा रही 3 बहनों को टक्कर मारी। एक की मौत होने की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने सड़क किनारे गोलगप्पे खा रही तीन बहनों पर मारुति डिजायर कार चढ़ा दी। हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत होने की सूचना है। Noida Drunk Driver का मामला सेक्टर-45 के सदरपुर गांव का है।

इलाज के दौरान 6 साल की मासूम की मौत
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को नोएडा में उस समय हुई जब गोलगप्पे खा रही तीन बहनों रिया, अनु और अंकिता को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजीव बालियान ने कहा कि तीनों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। छह वर्षीय रिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बाल-बाल बचीं बच्चियों की मां
अधिकारी ने बताया कि 15 साल की अनु को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और 18 साल की अंकिता को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की मां पास में खड़ी थी और टक्कर लगने से बाल-बाल बची।
स्थानीय लोगों ने शराबी ड्राइवर को पकड़ा
जिस कार ने टक्कर मारी उसमें 4 लोग सवार थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों बहनों को कुचलने के बाद कार ईंटों के ढेर से जा टकराई। टक्कर के कारण विक्रेता की गाड़ी पलट गई। मौके पर जमा भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पीड़ितों ने नहीं की शिकायत
इस मामले में दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। खबर में बताया गया कि ड्राइवर के अलावा साथी भी हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
दिल्ली की है कार, बच्चियों के पिता रंगाई का काम करते हैं
इंडियाटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कार दिल्ली निवासी उदयपाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार को अमित नाम का युवक ड्राइव कर रहा था। हादसे के समय चारों लोग कार में बैठकर शराब पी रहे थे। बच्चियों के पिता सदरपुर के खजूर कॉलोनी में रहते हैं और घरों में रंगाई-पुताई का काम करते हैं।
पहले भी हुए हैं हादसे
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में ठेले लगाने वालों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसा सोम बाजार में हुआ, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संजीव बालियान के मुताबिक तीनों बहनें मां पुष्पा के साथ बाजार आई थीं। शाम करीब पांच बजे कार ने टक्कर मार दी।












Click it and Unblock the Notifications