हम लोग जमीन पर बैठने वाले लोग, ना करें विशेष इंतजाम- सीएम योगी
लखनऊ। 'हम वो लोग हैं जो जमीन पर बैठते हैं'। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जब वो राज्य में किसी दौरे पर जाएं तो उनके लिए विशेष इंतजाम ना किया जाए।

सीएम ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि जनता का सम्मान ही वास्तव में मुख्यमंत्री का ही सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दौरे, निरीक्षण और अन्य किसी भी कार्यक्रम के लिए कोई विशेष इंतजाम ना किए जाएं। हम वो लोग हैं जो जमीन पर बैठते हैं।
ये है मामला
गौरतलब है कि ये निर्देश उन रिपोर्ट्स के बाद आए हैं, जब सीएम प्रदेश के देवरिया स्थित एक गांव में जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शहीद जवान प्रेम सागर के घर गए थे तो वहां सीएम के लिए एसी, सोफा और कालीन का इंतजाम किया गया था। शहीद प्रेम सागर के परिजनों का कहना था कि सीएम के जाने के बाद अधिकारी सब कुछ वापस लेकर चले गए।
शहीद प्रेम सागर के भाई दयासागर ने कहा था कि आदित्यनाथ के जाने के कुछ देर बाद अधिकारी सोफा,एसी, कालीन लेकर चले गए।
बांटे गए थे शैंपू साबुन
इतना ही नहीं जब सीएम योगी बीते दिनों जब कुशीनगर में जापनी इंसेफलाइटिस के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मई को शुरूआत करने गए थे उस वक्त साबुन, शैंपू दिए गए थे। जिन बच्चों का टीकाकरण किया जाना था, उन बच्चों के परिवार वालों को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साबुन और शैंपू दिए थे।
यह साबुन और शैंपू इसलिए दिए गए थे कि जो लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आ रहे हैं वो लोग इससे नहाकर आएं जिससे मुख्यमंत्री को उनके पास से बदबू न आए।












Click it and Unblock the Notifications