Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीतू मर्डर केस: 'रात में हम दोनों खेत में मिले, उसने कहा ब्लेड से मेरा गला काट दो...'

अमेठी। नीतू मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की गिरफ्त में आये हत्यारोपी ने जो कहानी बताई वो दिल दहला देने वाली है। बीते 11-12 अप्रैल की रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा वर्तली गांव में नौटंकी देखकर घर लौट रही नीतू की हत्या हुई थी।

कॉल डिटेल से हुआ हत्या का खुलासा

कॉल डिटेल से हुआ हत्या का खुलासा

ज़िले के एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी और पुलिस ने जब लड़की की कॉल डिटेल खंगाली तो पूरा मामला सामने आ गया। मामला नैनहा वर्तली गांव का है जहां गांव के ही रहने वाले सफाई कर्मी सीताराम सरोज की बेटी नीतू का प्रतापगढ़ ज़िले के अंतु थाना क्षेत्र निवासी अनिल सरोज से अफेयर था। दोनों परिवार के बीच शादी की बात भी चली लेकिन नीतू के पिता का कहना था कि लड़का कुछ करता नही है और नीतू की शादी किसी कमाने वाले लड़के से की जाएगी। शादी टूट जाने से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव भी हो गया लेकिन नीतू और अनिल में मुलाकात बराबर बनी रही।

प्रेमिका का गला काटने के बाद नहीं कर सका खुदकुशी

प्रेमिका का गला काटने के बाद नहीं कर सका खुदकुशी

प्रेमी अनिल से पुलिस को बताया कि दोनों ने आत्महत्या का प्लान बनाया। घटना की रात नीतू गांव में ही आयोजित नौटंकी देखने गई थी, नौटंकी वाले दिन दोनो ने फोन पर बात की और नौटंकी देखने के बाद मिलने की बात हुई। नौटंकी देखकर लौटी नीतू अपने घर गई और सब को सोता देख प्रेमी से मिलने घर के पीछे बने सूखे कुंए के पास पहुंची। यहां से निकलकर दोनो आत्महत्या करने के लिए घर के पीछे ही मौजूद गेहूं के खेत में गये। नीतू ने कहा कि पहले तुम मुझे ब्लेड से काट और उसके बाद तुम काटकर आत्महत्या कर लेना।

लाश मिलने के बाद हुआ था हंगामा

लाश मिलने के बाद हुआ था हंगामा

अनिल का कहना है कि नीतू के कहने पर उसने ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी लेकिन खुद आत्महत्या की हिम्मत नही जुटा सका और डर के मारे मौके से फरार हो गया। दलित छात्रा की हत्या की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था और शव को कब्जे में लेने को लेकर परिजनों से काफी झड़प भी हुई। मामला हाथ से निकलता देख खुद एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+