Loni seat se kaun jeeta: कौन हैं रंजीता धामा, जिन्होंने MLA नंदकिशोर गुर्जर के गढ़ में बीजेपी को हराया
Who is Ranjita Dhama: आरएलडी प्रत्याशी रंजीता धामा लोनी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव जीत गई हैं। वो कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।

Loni Result: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका में मामला गड़बड़ा गया। वहां से आरएलडी उम्मीदवार रंजीता धामा चुनाव जीती हैं। उन्होंने बीजेपी की पुष्पा को हराया। आइए जानते हैं कि कौन हैं रंजीता धामा-
रंजीता धामा लोनी इलाके में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन का पिछला चुनाव भी जीता था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय ही ताल ठोक दी और लोनी विधानसभा में दिग्गजों को चुनौती दी। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा।
वहीं विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया था, उसके मुताबिक वो सिर्फ 12वीं पास हैं। उनके ऊपर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मार्च 2022 तक उनके पास कुल 23.78 लाख रुपये की चल और 22.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी। उनके पति का नाम मनोज धामा है, उनके पास भी करोड़ों की संपत्ति है।
पिछली बार भी शानदार जीत
वहीं पिछले चुनाव में भी रंजीता धामा ने अपना दमखम दिखा दिया था। उनको 81 हजार वोट से मिले थे जबकि सपा प्रत्याशी को सिर्फ 47 हजार वोट मिले। ऐसे में उन्होंने करीब 34 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी थी।
क्यों छोड़ी बीजेपी?
रंजीता धामा पहले बीजेपी में ही थीं, लेकिन जब पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर गुर्जर को टिकट दिया तो वो नाराज हो गईं। उन्होंने काफी विरोध किया, लेकिन पार्टी ने अपना मन नहीं बदला, ऐसे में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। इसके बाद ही वो निर्दलीय विधानसभा चुनाव में उतर गई थीं।
गुर्जर पर लगा चुकी हैं कई आरोप
वहीं धामा ने विधानसभा चुनाव में आरोप लगाया था कि नंदकिशोर गुर्जर उनका नामांकन रद्द करवाने की साजिश रच रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कई जगह पर शिकायत भी की थी।
काफी संवेदनशील है लोनी
लोनी विधानसभा सीट भी काफी संवेदनशील है। वहां पिछले चुनाव में बीजेपी से नंदकिशोर गुर्जर जीते। वो दिग्गज नेता हैं और लोनी में उनकी काफी पकड़ है। उन्होंने पिछले चुनाव में मदन भैया को हराया। हालांकि जीत का अंतर बहुत कम था।












Click it and Unblock the Notifications