फिरोजाबाद में खीर-पूड़ी खिलाकर दुल्हन ले उड़ी गहने व नकदी

लखनऊ। शरद पूर्णिमा की रात लोग चांद की रोशनी में खीर बनाकर रखते हैं और ऐसी मान्यता है कि इस खीर को खाने से काफी लाभ होता है। लेकिन उत्तर प्रदेस के फिरोजाबाद में खीर और पूड़ी खिलाकर नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों को लूट लिया। यह घठना थाना रामगढ़ के करीबमगंज इलाके की है जहां नवविवाहिता फिल्मी अंदाज में अपने ससुराल वालों को खीर और पूड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और गहने लेकर रफूचक्कर हो गई।

bride

करीमगंज के निवासी शोहेल की शादी पिछले महीने 17 सितंबर को हुई थी, शोहेल का विवाह आकाशवाणी रोड पर रहने वाले साबिर की बेटी हिना से हुआ था। शादी के बाद हिना ससुराल चली गई थी। शादी के मौके पर ससुराल वालों ने हिना के लिए जो गहने बनवाए थे उसे वह लेकर फरार हो गई। शोहेल के भाई निजामुद्दीन का कहना है कि उसकी भाभी ने रात में खीर पूड़ी खिलाई थी, जिसे खाने के बाद सबकी तबियत बिगड़ गई और सब लोग बेहोश हो गए।

इसे भी पढ़ें- ''PM मोदी कर लें मुझसे शादी, दहेज में दूंगी 2 करोड़'' 1 महीने से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रही जया

अगली सुबह जब परिवार को होश आया तो उनके घर में तमाम नकदी और जेवर गायब था, जिसे देखकर घर वाले चकित रह गए। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य असगरी, सायरा, बीना, अरमान और सारिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जब निजामुद्दीन हिना के घर पहुंचे तो पता चला कि उसका पड़ोस के युवक के साथ संबंध था, इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+