सीतापुर के बाद अब हरदोई में आमदखोर कुत्तों का आंतक, नवजात को नोच-नोच कर खा गए

हरदोई। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कुत्तों के हमलों से हुई कई बच्चों की मौत के बाद लोग सहमे हुए हैं। वहीं, हरदोई में भी कुत्ते एक नवजात को नोचते हुए नजर आए है। जैसे ही लोगो ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने किसी तरह कुत्तो को वहां से भगाया, और पुलिस को सूचना दी।

Newborn killed by dogs in Hardoi

मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली इलाके में धर्मशाला रोड पर कटियार नर्सिंग होम के पास गली में लगी भीड़ और पुलिस कुत्तो के आतंक की वजह से यहां खड़ी है। दरअसल इस इलाके में उस समय हलचल मच गई जब स्थानीय लोगों ने कुछ कुत्तों को एक नवजात शिशु को गली में खींचते हुए देखा।

Newborn killed by dogs in Hardoi

कुत्तों का झुंड उस नवजात शिशु को नोचने में जुटा था। लोग यह देखकर सहम गए और लोगों ने नवजात को बचाने के लिए कुत्तों के झुंड को किसी तरह वहां से भगाया और पुलिस को तुरंत सूचना दी। मामला चुकी कुत्तों के आतंक से जुड़ा हुआ था इसलिए सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचे हुए नवजात के अवशेष को एकत्र करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

घटनस्थल के बगल में नर्सिंग होम होने की वजह से इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि नवजात को जीवित या मृत अवस्था में कुत्ते खींचकर लाये होंगे। इसी को देखते हुए पुलिस ने नर्सिंग होम में भी जाकर पूछताछ की और पता लगाने का प्रयास किया की कुत्तों के हाथ यह नवजात शिशु कैसे लगा। लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+