Indian Railway:ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हुई इतनी वसूली
NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने रेल यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल के निर्देश पर वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक, दावा, टिकट जांच, पीएम एवं सामान्य के नेतृत्व में 16 से 20 मई, 2025 तक गोरखपुर से मनकापुर, गोरखपुर से बस्ती, गोरखपुर से गोण्डा एवं गोरखपुर से सीवान खंड में वाणिज्य विभाग द्वारा गहन मॉनिटरिंग एवं विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया।
जिसमें अनधिकृत यात्रियों/बिना टिकट यात्रियों एवं पैन्ट्रीकार की जांच की गयी, जिसके फलस्वरूप कुल 765 बिना टिकट,अनियमित,बिना बुक सामान के मामलें में कुल रूपया 5,65,140- (पाँच लाख पैसठ हजार एक सौ चालीस रूपये) का रेल राजस्व की वसूली कर रेल खाता में जमा कराया गया।

यात्रियों की सुविधा एवं रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक मंडल पर प्रत्येक माह स्पॉट चेक, एम्बुश
चेक, किलाबंदी चेक आयोजित किये जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किये गये सामानों की जांच,
अनियमित यात्रा आदि विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाता रहेगा। रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारम्भ करे।












Click it and Unblock the Notifications