बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे की हत्या, फंदे से लटकी मिली लाश
बाहुबली विधायक के भतीजे की लाश घर में फंदे से लटकी मिली थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोटने की बात सामने आई है।
इलाहाबाद। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भतीजे का गला घोट कर कत्ल कर दिया गया है। घटना एक दिन पहले बुधवार की ही है लेकिन तब इसे आत्महत्या माना जा रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोटने की बात सामने आने पर मामले ने नया एंगल ले लिया है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मृतक की लाश उसके ही कमरे में मिली है। परिजनों ने फांसी लगा लेने की बात कही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कहानी में टि्वस्ट ला दिया है। हत्यारा कौन है, यह अभी तो पता नहीं चल सका है। लेकिन अब हत्या की सुई विधायक के परिजनों पर ही घूम रही है।

कल सुबह मिली थी लाश
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के भाई पूर्व सीओ रामजी मिश्रा इलाहाबाद के अल्लापुर इलाके में रहते हैं। बुधवार की सुबह इनके बेटे 35 साल के आमिल की लाश कमरे में मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बताया गया की अमित ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। मामला हाई प्रोफाइल से जुड़ा था था इसलिए पुलिस अधिकारियों ने भी जो बताया वही लिखा-पढ़ी करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाँच के लिए दो ट्रेनी आईपीएस को लगाया गया है। रिपोर्ट आने के बात अमित की हत्या की पुष्टि हुई है।

शराब का लती हो गया था अमित
सैदाबाद में खपटिहा गांव निवासी सीओ रामजी मिश्रा 2007 में पुलिस विभाग से रिटायर हुए हैं। उनके छह बेटों में अमित पांचवें नंबर पर था। दो बेटे गांव में बस गए हैं जबकि चार पुत्र शहर के अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस से कुछ दूर स्थित मकान में पिता के साथ ही रहते हैं। बीएचएस से इंटरमीडिएट और सीएमपी कॉलेज से बीकॉम करने के बाद अमित ने कुछ महीने तक एक फर्म में नौकरी की थी लेकिन फिलहाल वह किसी रोजगार से नहीं जुड़ा था। वह परिवार सहित मकान के निचले हिस्से में रहता था। उसके दो बेटे हैं। आठ साल का यशस्वी और तीन साल का राजेश्वरी। शराब की लत के चलते पत्नी रुशाली से रोज ही उसका झगड़ा होता था।
पिछले दो दिन से उन दोनों में लगातार झड़प हो रही थी। मंगलवार देर रात अमित घर लौटा तो पत्नी से उसका झगड़ा होने लगा। भोर में रुशाली के रोने की आवाज सुनकर बडे़ भाई सतीश ने पत्नी को भेजा तो कमरे में रुशाली फर्श पर बेसुध पड़े अमित के पास बैठी थी। उसने कहा कि अमित ने फांसी लगा ली है।
उलझ गई है मौत की गुत्थी
घटना की जानकारी पर विधायक विजय मिश्रा समेत तमाम रिश्तेदार, पुलिस अधिकारी सुबह घर आ गए। गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई जिससे पता चल सके कि कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं आया था। लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला. अपनों ने जो बताया वह बात अब पीएम रिपोर्ट से मैच नहीं खा रही है। यानि की अपनों ने ही गुत्थी उलझा दी है। इस बारे में जब पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग के साथ अमित के बड़े बेटे आठ वर्षीय यशस्वी से घटना के बारे में बात की। उसने बताया कि मम्मी ने बताया कि पापा ने बेड पर कुर्सी रखकर चुल्ले में दुपट्टा बांध फांसी लगा ली थी।
फिर मम्मी ने पापा को उतारा और चाचा लोग उन्हें अस्पताल ले गए। पत्नी रुशाली ने भी यही बयान दिया है कि झगड़े के दौरान बार-बार अमित ने कहा कि वह आज फांसी लगाकर मर जाएगा। जब वह कुछ देर बाद उस कमरे में आई तो अमित को फांसी पर लटका देखा। उसने हाथ पकड़ खींचा तो फंदा खुलने से अमित कुर्सी से गिर गया। पुलिस के अनुसार पत्नी रुशाली से अलग से पूछताछ की जाएगी।
विधायक ने साधी चुप्पी
मामले में विधायक विजय मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया हलांकि उन्होंने कहा कि जो होना था वह तो हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस अब अमित के परिजनों से बारी-बारी पूछताछ करेगी। पुलिस का शक पहली नजर में पत्नी पर ही है। लेकिन कोई ठोस वजह अभी तक नहीं मिली। फांसी और गाला घोट कर हत्या में पीएम रिपोर्ट अलग-अलग आती है। इस मामले में अमित की गले ही हड्डी भी नहीं टूटी थी जो फांसी लगाने पर टूट जाती है। फिर अमित की हत्या का राज अभी राज है। पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दें कि विजय मिश्रा लगातार चौथी बार विधायक बने हैं और मोदी लहर को अपने बाहुबल से रोककर कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications