Nepal plane crash: बेटा हुआ, पिता बना तो मन्नत पूरी करने पशुपतिनाथ गया था UP का सोनू, बन गई आखिरी यात्रा

Nepal plane crash; नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में मारे जाने वालों 70 लोगों में 5 भारतीय थे। जिसमें से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। चारों काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे।

Nepal plane crash

Yeti Airlines Nepal plane crash: नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे में मरने वाले 70 लोगों में से पांच भारतीयों में से एक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का 35 वर्षीय सोनू जायसवाल भी था। सोनू काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में पिता बनने की खुशी में गया था। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रहने वाले सोनू जायसवाल को हाल ही में बेटा हुआ था। बेटे होने की खुशी और मन्नत पूरी करने के लिए सोनू पशुपतिनाथ मंदिर गया था। सोनू को कहां पता था कि ये उसकी आखिरी यात्रा बन जाएगी। सोनू की इस इमोशनल कहानी ने सोशल मीडिया पर सबको भावुक किया है।

'बेटा होने की इच्छा पूरी हो गई थी लेकिन भाग्य को कुछ और...'

'बेटा होने की इच्छा पूरी हो गई थी लेकिन भाग्य को कुछ और...'

35 वर्षीय सोनू जायसवाल का गाजीपुर में शराब की दुकान है। पुलिस ने बताया कि सोनू जायसवाल दुर्घटना से कुछ पल पहले एक फेसबुक लाइव वीडियो शूट कर रहा था, जिसमें वह अपने बेटे के जन्म के लिए धन्यवाद देने जा रहा था।

सोनू जायसवाल के रिश्तेदार विजय जायसवाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "सोनू, अपने तीन दोस्तों के साथ, 10 जनवरी को नेपाल गया था। उसका वहां जाने का मकसद पूजा करना था..क्योंकि उसका बेटा हुआ था तो 6 महीने का हो गया था। उसकी ये इच्छा पूरी हो गई थी। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।''

'सोनू की पहले से 2 बेटियां थी, बेटी चाहता था वो...'

'सोनू की पहले से 2 बेटियां थी, बेटी चाहता था वो...'

विजय जायसवाल ने कहा कि सोनू जायसवाल की पहले से ही दो बेटियां थीं और उन्होंने एक बेटा होने पर पशुपतिनाथ मंदिर जाने की मन्नत मानी थी, उसी को पूरा करने के लिए वह काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक सोनू की पत्नी और बच्चों को अभी इस दुखद खबर के बारे में नहीं बताया गया है।

पैराग्लाइडिंग कर मंगलवार को लौटने वाले थे चारों

पैराग्लाइडिंग कर मंगलवार को लौटने वाले थे चारों

बाकी के अन्य तीन दोस्त 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, 22 और अनिल कुमार राजभर, 27 थे। ग्रामीणों ने पीटीआई को बताया कि अनिल कुमार राजभर एक सार्वजनिक सेवा केंद्र संचालित करते थे। वहीं अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा एक मोटरबाइक शोरूम में काम करते थे। चारों को पोखरा में पैराग्लाइडिंग कर मंगलवार को लौटना था। पांचवें भारतीय बिहार के सीतामढ़ी के 26 वर्षीय संजय जायसवाल थे।

विमान लैंड होते वक्त सोनू ने बनाया था वीडियो

विमान लैंड होते वक्त सोनू ने बनाया था वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक सोनू जायसवाल द्वारा शूट किया गया फेसबुक लाइव वीडियो 97 सेकंड का है, जिसमें एक आदमी को विमान के लैंडिंग को फिल्माते हुए देखा जा सकता है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने दुर्घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि येती एयरलाइंस द्वारा संचालित दोहरे इंजन वाले एटीआर में 72 लोग सवार थे। यह पोखरा के नए खुले हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+