UP: फिल्म दृश्यम देख किया महिला का कत्ल, मर्डर मिस्ट्री सुलझी
प्रतापगढ़ की बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। कैशियर की पत्नी का कातिल पड़ोसी ही निकला। उसने पुलिस को उलझाने के लिए महिला की लाश को ब्लेड से चीरा था।
इलाहाबाद। प्रतापगढ में कैशियर की पत्नी की मर्डर मिस्ट्री सुलझ गयी है। कातिल कैशियर का पड़ोसी निकला है जिसने फिल्मी दुनिया से मर्डर का तरीका सीखा। हत्यारे पड़ोसी ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। इस केस में पुलिस लूट, रेप, अवैध संबंध, पति द्वारा हत्या, आत्महत्या व अनैतिक संबंध को लेकर इस तरह उलझी रही कि हत्यारे तक पहुंचने का कोई सुराग ही नहीं मिल रहा था।

दिनदहाड़े हत्या के बाद दहल गया था प्रतापगढ
प्रतापगढ़ कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े हुई कैशियर की पत्नी पूनम की हत्या ने पूरे जिले में भूचाल ला दिया था। बैंककर्मियों के जबरदस्त आक्रोश को देखते हुये पुलिस के सबसे तेज तर्रार अफसर मामले को सुलझाने में जुटे। लेकिन शातिर ने हर कदम पर ऐसा दृश्य पैदा किया कि पुलिस अपने ही सवालों में उलझी रही। शक पर हिरासत में आये पड़ोसी चंदन से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या का सारा राज उगल बैठा। दोनो में नजदीकी की बात भी सामने आयी है।

सामने आयी ये कहानी
चंदन ने जो कहानी पुलिस को बतायी है, पुलिस पूरी तरह उस पर विश्वास तो नहीं कर रही। लेकिन इस कहानी को हकीकत से जोड़कर ही देखा जा रहा है। प्रतापगढ़ एसपी रोहन ने बताया कि घटना के बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी तो पड़ोसी चंदन सोनी पर शक हुआ। चंदन अक्सर पूनम के घर टीवी पर क्रिकेट मैच देखने जाता था। उस पर नजर रखी गई और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।
लेकिन पूछताछ में उसके चेहरे पर कोई डर नहीं था। यानी वह ओवर कॉन्फिडेंस होकर पुलिस के सवालों का जवाब देता। स्मार्टनेस ज्यादा होने पर शक और गहरा हो गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो चंदन ने पूनम द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात कही है जिससे परेशान होकर उसने हत्या का प्लान बनाया। पहले उसने सावधान इंडिया व क्राइम पेट्रोल के कई एपीसोड देखे फिर दृश्यम फिल्म देखी तो उसे लगा कि वह आसानी से पूनम को मारकर बच जायेगा ।
चंदन ने क्या बताया
पुलिस के अनुसार चंदन ने बताया कि पूनम दूसरे नेचर की थी। 17 अप्रैल को पूनम ने 50 हजार रुपए और 20 ग्राम गोल्ड की मांग की थी और न देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने सावधान इंडिया व क्राइम पेट्रोल दृश्यम फिल्म देखी और हत्या का प्लान बनाया। घटना के दिन जब पूनम के पति व बच्चे घर से बाहर चले गये तो वह छत के रास्ते से पूनम के कमरे में पहुंचा। वहां उसने पूनम से कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, परेशान मत करो। बात बढ़ी तो पूनम अपने कपड़े फाड़ते हुए, बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। जिसपर चंदन गुस्से से तिलमिला उठा। चंदन ने हाथ से मुंह बंद किया। फिर वहां रखे दुपट्टे से ही पूनम गला घोंट दिया। मर्डर को उलझाने के लिये उसने गले व पैर की नसें ब्लेड से काट दी। फिर पूनम के गले की चेन व अंगूठी लेकर अपने घर लौट गया।












Click it and Unblock the Notifications