यूपी में आम जनता के लिए अब खुल जाएंगे नेशनल पार्क-टाइगर रिजर्व, सरकार ने रखी बस ये शर्त

लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आम जनता के लिए नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व कल से खुल जाएंगे। सरकार ने कहा है कि, इस दौरान लोगों को बस कोरोना वाली गाइडलाइन फॉलो करनी होंगी। 1 नवम्बर के दिन दोपहर 12.00 बजे पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान दुधवा टाईगर रिजर्व एवं पीलीभीत टाईगर रिजर्व के साथ-साथ अमानगढ़ टाइगर रिजर्व को आम जनता के लिए खोले जाने के लिए आॅनलाइन उद्घाटन करेंगे।

National Parks, Tiger Reserve , Wildlife and Bird Sanctuaries in uttar pradesh will open 1 Nov, 2020

इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने कहा है कि, यूपी में दुधवा, पीलीभीत व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व पहले 15 नवम्बर से खुले थे, मगर उसके बाद तय किया गया कि जैसे अन्य राज्यों में टाइगर रिजर्व 15 अक्तूबर से खोले गए, उसी तरह यूपी के टाइगर रिजर्वों को भी खोला सकता है। अब यहां नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व एक नवम्बर से ही आम जनता के लिए खुल जाएंगे। बस वहां जाने वालों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। मुकेश आगे बोले कि, ''अब सूबे में ईको पर्यटन से जुड़ने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है और लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील भी हो रहे हैं। यह अच्छी बात है। लोगों को यह समझने की आवश्यकता है। वन एवं वन्य जीव के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता आनी ही चाहिए। यह अब होते दिख रहा है।''

National Parks, Tiger Reserve , Wildlife and Bird Sanctuaries in uttar pradesh will open 1 Nov, 2020

जंगल घूमने के लिए लोगों को उचित दूरी बनाए रखते हुए मास्क का उपयोग करना होगा। पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान दुधवा ने पिछले दिनों कहा था कि, हम एक नवंबर से टाइगर रिजर्व एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ-साथ अमानगढ़ टाइगर रिजर्व को आम जनता के लिए खोलने जा रहे हैं।

National Parks, Tiger Reserve , Wildlife and Bird Sanctuaries in uttar pradesh will open 1 Nov, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+