भाजपा को वोट देकर नरेश के बेटे नितिन अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान

पिता नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को कहा था नाचने वाली,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों की वोटिंग के दौरान नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने कहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे। सपा ने उनके कार्यकर्ताओं को बेइज्जत किया। अग्रवाल ने पिता नरेश के नक्शे कदम पर चलते हुए इशारों में ही सपा प्रत्याशी जया बच्चन पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करने की जगह समाज का मनोरंजन करने वाले को प्रत्याशी बनाने पर जनता उन्हें जवाब देगी। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के विधायक ने कहा है कि उसने क्रॉस वोटिंग की है। विधायक ने कहा कि उसने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है।

पिता नरेश अग्रवाल के नक्शे कदम पर चले नितिन अग्रवाल, जया बच्चन पर दिया विवादित बयान

बसपा विधायक अनिल सिंह ने वोट देने के बाद विधानसभा से बाहर आकर कहा कि उन्होंने 'भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। मैं बाकी के बारे में नहीं जानता।' इससे पहले सिंह ने कहा कि 'अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालूंगा, महाराज जी (सीएम आदित्यनाथ) को वोट दूंगा।' दूसरी ओर बसपा की ही विधायक वंदना सिंह के भी क्रॉस वोटिंग करने की अफवाह फैल गई थी। उन्होंने विधानसभा में अपना वोट बसपा नेता लालजी वर्मा को दिखा कर दिया।

मीडिया को दिए एक बयान में वंदना ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह खबर कैसे फैली लेकिन यह गलत है। वंदना ने कहा कि वो बच्चों के लेकर छुट्टियों पर गई थीं। उनकी सिर्फ अपने पार्टी नेतृत्व से हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या उनसे भाजपा ने किसी तरह का संपर्क साधने की कोशिश की थी, इस पर वंदना ने कहा नहीं,ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनके क्रॉस वोटिंग करने की खबर फर्जी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+