अमित शाह ने तैयार की यूपी की पिच, जीत का छक्का लगाएगें मोदी

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी हो चुकी है। भाजपा ने उन्हें सिरमौर बना दिया है। ताजपोशी के बाद अब उनके लिए जगह की तलाश की जा रही है, जहां से जीत का आगाज करेंगे। मोदी लोकसभा चुनाव में किस संसदीय क्षेत्र से अपना पर्चा भरेंगे इसके लिेए अब पार्टी माथापच्ची कर रही है। चूंकि दक्षिण भारत में भाजपा की हालत पहले से पतली है, ऐसे में मोदी को वहां से चुनाव लड़ाकर पार्टी कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती। दक्षिण में अपनी खस्ताहाल को देखते हुए पार्टी की नजर उत्तर भारत पर है ।

खासबात ये भी है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें है और इससे पहले यूपी ने देश को आठ प्रधानमंत्री दिए है। ऐसे में भाजपा की उम्मीदें यूपी से जुड़ गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी यूपी से चुनाव लड़ सकते है। खबर ये भी है कि मोदी के लिए यूपी में वो ही सीट चुकी जा रही है जिस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ते रहे है यानी मोदी लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और यहीं से अपनी चुनावी सफर की शुरुआत भी करेंगे।

Narendra Modi to launch election campaign in Uttar Pradesh on October 2013.

मोदी को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने को बेताब है। खबर के मुताबिक इसकी शुरुआत नवरात्र के बाद की जा सकती है। मोदी यहां चुनावी सभाओं का शुभारंभ करेंगे। मोदी की रैलियों के लिए पूरे प्रदेश को आठ जोन में बांटा गया है। इन सभी आठ जगहों पर मोदी रैली को संबोधित करेंगे। इन आठ जोन में रैली के बाद पार्टी लखनऊ में मोदी की महारैली का आयोजन करेगी जहां मोदी महारैली को संबोधित करेंगे।

यूपी का प३बार संभाल रहे मोदी के करीबी अमित शाह ने मोदी के लिए यहां पिच तैयार कर रखी है। अब बस मोदी की फिल्ड में उतरने की देरी है। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी जीत का सिक्सर लगाकर उन्हें दिल्ली कप जितवाएंगे। वैसे भी देश में मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी रैलियों में उमड़ती लोगों की भीड़ से भाजपा का उत्साह बढ़ रहा है। भाजपा यह समझती है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में यदि उसे सत्ता में पहुंचना है तो उसे सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अच्छी खासी सीटें हासिल करनी होंगी तभी जाकर वह केंद्र पर अपना दावा पेश कर सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+