'मोदी के पास बुखारी से बात करने का समय है अयोध्या के संतों के लिए नहीं'
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गुरूवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम के पास जामा मस्जिद के इमाम बुखारी से वार्ता करने के लिए समय है, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए संतों से वार्ता करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए रुचि नहीं ले रही है।

गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रांत की मासिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी शामिल हुए। तोगड़िया बैठक में मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मुद्दों को अहमियत देकर भाजपा ने संसद में कानून बना दिया, लेकिन राम मंदिर पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था और सम्मान का विषय है। जहां भगवान राम का जन्म हुआ है, वहां मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। इसी से हिंदू सुरक्षित महसूस कर सकेगा।
तोगड़िया ने आगामी 21 अक्टूबर को अयोध्या कूच करने का यहां लोगों आह्नवान किया। तोगड़िया ने ये भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के प्रति भाजपा कोर्ट का मुंह देख रही है, जबकि एससी-एसटी एक्ट और जीएसटी प्रकरण में न्यायालय के ऊपर जाकर संसद में कानून बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications