बनारस: शाहरुख के खाए पान का नाम पड़ा 'शाहरुख गिलौरी', भारी मांग
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए काशी आये हुए थे।
वाराणसी। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए काशी आये हुए थे। बनारस में प्रमोशन के लिए शाहरुख ने कोऑर्डिनेटर टीम के सामने बनारसी अंदाज में इस प्रमोशन को करने की इच्छा जाहिर की थी। अपने इंटरव्यू ने शाहरुख ने खुद कबूल किया कि बनारस आकर उन्होंने अपनी एक इच्छा जरूर पूरी कर ली।

शाहरुख ने पूरी की अपनी ख्वाहिश
किंग खान ने oneindia से बात करते हुए ये कहा कि जब उन्होंने डॉन -3 में अभिनय किया था और इस फिल्म में खाई के पान बनारस वाला पर डांस किया था तबसे वे बनारसी पान खाना चाहते थे। अब जब शाहरुख ने दुकानदार से पान लेकर खाया और दोबारा पान खाने की की इच्छा दुकानदार से जाहिर की थी तब दुकानदार ने अपने हाथों से शाहरुख के मुँह में पान का बीड़ा खिलाया। इसके बाद शाहरुख ने दुकानदार की उंगलियां तक चाट कर पान के स्वाद का लुफ्त लिया जो अब इस दुकान पर 'शाहरुख गिलौरी' के नाम से फेमस हो गया हैं।

शाहरुख के पान खाने के बाद हो रही उसी पान की डिमांड
अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार के लिए बनारस गए थे जहाँ सबसे पहले शाहरुख ने वहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाने की ख्वाहिश जताई थी। शाहरुख ने ताम्बुलम नाम की सतीश कुमार की 70 साल पुरानी पान दुकान से एक स्पेशल बनारसी मीठा पान बनवाया। यह दुकान वैसे तो पहले से ही प्रसिद्ध थी लेकिन शाहरुख की मौजूदगी ने इस दुकान के सितारे और बुलंद कर दिए।

शाहरुख गिलौरी की जानिए कीमत
शाहरुख के पान खाने के बाद उस दुकान पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी और सभी लोगों ने जो शाहरुख ने स्पेशल मीठा पान खाया था, उसी पान को खाने की इच्छा जताई। ऐसे में ताम्बुलम पान वाले ने उस खास मीठे पान का नाम शाहरुख गिलौरी रख दिया। दुकान में बिक रहे कई पान के साथ शाहरुख़ पान को 35 रुपये में बेच रहा है।

बनारस की ताम्बुलम् दुकान
पान दुकानदार सतीश ने बताया, ''मैंने 35 रुपए में 'शाहरुख गिलौरी' स्पेशल पान शुरू किया है, जिसकी काफी डिमांड हो गई है। लोग खा भी रहे है और बंधवाकर घर भी ले जा रहे हैं। हम सीजन के हिसाब से पान के स्पेशल पत्ते पर कत्था, चूना, सुपाड़ी, गुलकंद, मीठी चटनी, हिना, सेन्ट, गरी, लौंग, इलाइची, हिरामोती, केसर, लच्छा, सौंफ, मीठी सौंफ कई प्रकार के मीठे मसाले डालकर पान की गिलौरी बनाकर चांदी का वरक लगाकर दे रहे हैं। वैसे तो पान कई प्रकार के हैं, जिसमे देशी पान 6 रुपए, सांची पान 6 रुपए, जग्गरनाथी पान 7 रुपए, साधारण पान 6 रुपए, हरा पान 5 रुपए और मघई पान 10 से 50 रुपए तक के हैं।
कल रिलीज हो रही हैं फिल्म
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications