कौन होगा यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, आज हो सकता है नाम का ऐलान

कौन होगा यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, आज हो सकता है नाम का ऐलान

लखनऊ, 28 मई: 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सफलता पाने के बाद वर्तमान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री बना दिया है। स्वतंत्र देव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। हालांकि, बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन यह सस्पेंस आज (28 मई) खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा आज यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

name of the up bjp new state president can be announced today

दरअसल, रविवार 29 मई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है। इस बैठक से पहले नए प्रदेश अध्यक्षण की घोषण हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पहले पार्टी के महामंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

पार्टी ऐसे चेहरे पर दावा लगाना चाहती है जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है। यूपी के राजनीतिक गलियारे में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा श्रीकांत शर्मा, हरीश द्विवेदी और दो सांसदों के नाम खूब चर्चा है। वहीं, यह भी माना जा रहा है कि राज्य में पार्टी संगठन में भी बदलाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+