गाजियाबाद: संदिग्ध स्थिति में कपल की मौत, बाथरूम में बिना कपड़ों की मिली लाश

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक प्लैट में होली का अंत दर्दनाक हादसे के साथ हुआ। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 में अपने ही फ्टैल में दंपत्ति की लाश मिली। लाश घर के बाथरूम में मिली और वो भी बिना कपड़ों के। घर में बेटे बहू की लाश मिलने के बाद से परिवार में मातम पसरा है तो वहीं लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कपल हाई प्रोफाइल जॉब में थे, लेकिन उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ्लैट में संदिग्ध स्थिति में कपल की मौत

फ्लैट में संदिग्ध स्थिति में कपल की मौत

इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 में कपल की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक घर में सास-ससुर, बड़े भाई-भाई और छोटा देवर भी था। पूरा परिवार होली मनाकर शाम 6 बजे के करीब घर लौटा था। घर लौटने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। शाम 7:30 बजे के करीब बड़े भाई ने छोटे भाई नीरज सिंघानिया का दरवाजा खटखटाया , लेकिन अंदर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आने पर ये सोचकर छोड़ दिया कि दोनों सो रहे होंगे।

बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली लाश

बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली लाश

रात साढ़े 10 बजे के आसपास फिर से नीरज और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का दरवाजाया घरवालों ने नॉक किया। इस बार भी कोई आवाज नहीं आई। फिर देवर ने कुर्सी लगाकर दरवाजे के ऊपर से झांककर देखा तो उसे बाथरूम के भीतर से भाभी का सिर्फ पैर दिखा। परिवार के संदेह हुआ तो वो बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन अंदर जो नजारा दिखा वो हैरान कर देने वाला था। बाथरूम के भीतर नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया की लाश थी। दोनों के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिता प्रेमप्रकाश सिंघानिया ने बताया कि बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है, लेकिन वह इस्तेमाल नहीं किया गया है और न ही बाल्टी में पानी मौजूद था। फिर दोनों की मौत कैसे हुई किसी को नहीं पता।

अच्छी कंपनी में कार्यरत थे दंपत्ति

अच्छी कंपनी में कार्यरत थे दंपत्ति

पुलिस ने बताया कि नीरज मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में DGM पद पर थे, जबकि रुचि अमेरिकी आईटी कंपनी में जॉब करती थी। दोनों की एक 4 साल की बेटी भी है। दोनों की मौत कैसे हुई ये किसी को नहीं मालूम। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+