IPS अधिकारी विवेक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, मिली पुरानी करेंसी व अहम दस्तावेज
मुज़फ्फरनगर। बिहार की स्पेशल यूनिट विजिलेंस ने आज यूपी के जनपद मुज़फ्फरनगर में छापेमारी की हैं, ये छापेमारी आय से अधिक सम्पति मामले में की गई है। छापेमारी बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार के ठिकानों पर की गई। छापेमारी में हजारों रूपये की पुरानी करेंसी और निवेश सम्बंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

आईपीएस विवेक कुमार बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर में एसएसपी के पद पर तैनात हैं जो कि मूल रूप से यूपी के जनपद सहारनपुर के रहने वाले हैं। दरअसल, बिहार की स्पेशल यूनिट विजिलेंस (एसयूवी) ने आज मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर हजारों की पुरानी करेंसी के साथ ही निवेश से संबंधित कई दस्तावेजों को जब्त किया है।
ये भी पढ़ें- 'दहशत फैलाने के लिए मारी पैर पर गोली जान से मारना होगा 500 गोली मारेंगे'












Click it and Unblock the Notifications