मुजफ्फरनगर दंगो का एक और मुजरिम बीजेपी विधायक संगीत सोम ने किया सरेंडर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मुजरिमों की लिस्‍ट में शामिल भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने मेरठ में सरेंडर कर दिया है। संगीत सोम पर हिंसा भड़काने के लिये एक फर्जी वीडियो अपलोड करने के अलावा भड़काऊं भाषण देने का आरोप है। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने सोम के सरेंडर के बाद काफी देर तक उन्हें कस्टडी में नहीं लिया। उस वक्त संगीत सोम भाषण देते रहे और उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे।

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था। मालूम हो कि राणा के ऊपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है, वह जिले शामली की थाना भवन सीट से विधायक हैं। पुलिस के मुताबिक सुरेश राणा को लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) राज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हिंसा के मामले की जांच कर रही मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए गए अनुरोध पर लखनऊ पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।

Muzaffarnagar riots
उन्होंने बताया कि राणा पर मुजफरनगर हिंसा मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 181, 153(क), 353, 435 और 7 क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। सुरेश राणा को आज मुजफ्फरनगर जिला अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं सोम ने संवाददाताओं से कहा कि उनके खिलाफ सारे आरोप गलत हैं और उन्‍होंने सरेंडर करने का फैसला इसलिये किया क्‍योंकि उन्‍हें पता चला कि पुलिस उन्‍हें आज गिरफ्तार करने वाली है। सोम ने कहा कि मैं शांतिप्रिय व्यक्ति हूं। यह मामला फर्जी है। उल्‍लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर हिंसा के मामले में 16 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+